Mumbai News: कुछ लोग अपने फोन से तस्वीरें और सेल्फी लेने के लिए काफी उतावले रहते हैं। यह उतावलापन बहुत बार इस हद तक बढ़ जाता है कि, लोग तस्वीरें लेते वक्त समय और जगह तक भी नहीं देखते हैं। तस्वीरें लेते वक्त बहुत बार लोग बड़े हादसे का भी शिकार हो जाते हैं और अपनी जान तक गंवा देते हैं। ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र सामने आया है, जहां एक महिला और नाबालिग लड़की की पानी में डूबकर मौत हो गई है।
महाराष्ट्र के पालघर जिले के वैतरणा जेट्टी की है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, शनिवार शाम 24 साल की एक महिला और एक नाबालिग की उस समय डूबने से मौत हो गई जब वह सेल्फी ले रही थीं। यह दोनों घूमने आए एक ग्रुप का हिस्सा थीं। मृतक नाबालिग की उम्र 15 साल थी।
पानी का बहाव काफी तेज था
मृतक महिला की पहचान नीला दामसिंह डासना और संतू डासना के तौर पर हुई है। यह दोनों चार लोगों के ग्रुप का हिस्सा थीं, जो शनिवार शाम करीब छह बजे सेल्फी ले रहे था। पुलिस ने बताया है कि महिला और नाबालिग वैतरणा जेट्टी के पानी के बिल्कुल किनारे पर सेल्फी क्लिक कर रही थीं। इस दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में जा गिरीं। पुलिस ने बताया है कि, उस वक्त पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके कारण वह दोनों पानी में गिरने के बाद भी खुद का संतुलन नहीं बना सकीं। दोनों तेज बहाव के साथ डूबती चली गईं।
पूरा ग्रुप पानी में गिरा
पुलिस के मुताबिक, महिला और नाबालिग के साथ उनका पूरा ग्रुप पानी में गिर गया था। इसे देखकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। वहीं मौके के मौजूद कुछ लोगों ने पानी में कूदकर ग्रुप के दो लोगों को डूबने से बचा लिया, लेकिन नीला दामसिंह डासना और संतू डासना तेज बहाव के कारण बहती चली गईं। कुछ समय बाद सुरक्षाकर्मियों ने इन दोनों के शवों को पानी के बाहर निकला।
