मुंबई

Mumbai News: 96 गांवों के हर घर के नल में पहुंचने वाला है पानी, पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 02:57 PM IST

Mumbai News: ठाणे जिले के भिवंडी ग्रामीण के लगभग 196 गांव व पाड़ा के घरों में बहुत जल्द नल का पानी पहुंचने वाला है। इन गांवों में केंद्र सरकार की योजना "हर घर नल से जल" के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। "हर घर नल से जल" योजना के जल जीवन मिशन के तहत 381 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से काम हो रहा है।

Image

ठाणे के 196 गांवों में पहुंचेगा पानी (फाइल फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • भिवंडी ग्रामीण के लगभग 196 गांव व पाड़ा तक जल्दी मिलेगा पानी
  • "हर घर नल से जल" योजना के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू
  • 381 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से हो रहा है काम


Mumbai News: महाराष्ट्र के आज भी कई गांव और तालुका हैं, जहां पीने के पानी की समस्या एक मुद्दा रही है। इन गावों में कई सालों से पानी की आपूर्ति नहीं हुई है। इतना ही नहीं कुछ गांवों में तो महिलाएं पीने के पानी के लिए दूर-दूर तक जाती हैं और अपने सिर पर पानी का घड़ा रखकर लाती हैं। पानी की कमी के चलते कई बुरी खबरें भी सुनने को मिलती रहती हैं। हालांकि सरकार इनकी परेशानियों को दूर करने के लिए हर संभव कोशिश करती है। ऐसे में अब ठाणे जिले के भिवंडी ग्रामीण के लगभग 196 गांव व पाड़ा की बहुत जल्द सालों पुरानी परेशानी खत्म होने वाली है।

इन गांवों में केंद्र सरकार की योजना "हर घर नल से जल" के तहत पानी की पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके कार्य का भूमिपूजन शनिवार को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री कपिल पाटिल ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि, एक बार पानी की पाइप लाइन बिछ जाने से ग्रामीण क्षेत्रों की उन लाखों महिलाओं को लाभ होगा, जो कई वर्षों तक सिर पर घड़ा रखकर अपने घरों के लिए दूर-दूर जाकर पानी लाती हैं।

हर घर में नल का पानी

इसको लेकर कपिल पाटिल ने कहा कि "हर घर नल से जल" योजना के जल जीवन मिशन के तहत 381 करोड़ रुपये की परियोजना लागत से काम हो रहा है, जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर में नल का पानी पहुंचाने के लिए की थी। हैरान कर देने वाली बात यह है कि पहली बार भिवंडी तालुका में जल आपूर्ति योजनाओं के लिए धन स्वीकृत किया गया है।

पाइपलाइन के बिछने से काफी लोगों को फायदा

इसके लिए कपिल पाटिल ने पीएम मोदी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और राज्य जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल को धन्यवाद दिया। कपिल पाटिल शनिवार को केवानीदिवे, कोपर, वदुनवघर, जुनांदुरखी, कांबे, खोनी, टेंभीवाली, अंबाड़ी और कावड़ में पाइपलाइन स्थापना के लिए भूमिपूजन किया गया था। इस पाइपलाइन के बिछ जाने से लाखों गांवों के लोगों को फायदा पहुंचने वाला है और उनकी परेशानियां भी कम होने वाली है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article