Mumbai News: देशभर में शनिवार को महा शिवरात्रि का त्योहार मनाया जाएगा। भगवान शिव के दर्शन के लिए देश के कई मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ने वाली है। देश के कई शिव मंदिर ऐसे हैं जो काफी मशहूर हैं। उनमें से कुछ मुंबई में भी स्थित हैं।
मुंबई में कई शिव मंदिर हैं जो अपनी आस्था के साथ खूबसूरती के लिए भी जाने जाते हैं। भगवान शिव के इन मंदिरों में शिवरात्रि पर भक्तों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिलती हैं। ऐसे में आज हम आपको मुंबई के मशहूर शिव मंदिरों से रूबरू करवाते हैं।
