मुंबई

मुंबई के अंधेरी की शॉप में लगी आग से हड़कंप, दमकल विभाग के रेस्क्यू अभियान ने टाला बड़ा हादसा

Mumbai News Today (मुंबई की खबर ): मुंबई के अंधेरी ओशिवरा इलाके में स्थित आदर्श नगर की एक गाला शॉप में आज सुबह आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। राहत की बात है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, जबकि दमकल विभाग ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया।

Image

शॉप में लगी आग की तस्वीर

Photo : Times Now Digital

Mumbai News: मुंबई के अंधेरी ओशिवरा इलाके के आदर्श नगर में स्थित एक गाला शॉप में आज सुबह करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। यह आग मुख्य रूप से एक फर्नीचर और लकड़ी की दुकान में फैली।

घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया गया। राहत की बात यह रही कि इस आगजनी में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है और संबंधित विभाग इसकी जांच में जुटा हुआ है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article