मुंबई

Mumbai News: ठाणे को मिलेगी ई-बस की सौगात, इस महीने से शुरू होंगी 11 बसों की सेवा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 22, 2023, 04:57 PM IST

Mumbai Crime News: मुंबई के ठाणे को बहुत जल्द 11 ई-बसों की सौगात मिलने वाली है। यह बसें इस महीने के आखिरी में शहर की सड़कों पर दौड़ेंगी। यह एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसें होंगी। लगभग 123 बसें स्वच्छ वायु कार्यक्रम के हिस्से के रूप में शहर में आने वाली हैं।

Image

ठाणे में चलेंगी ई-बसें

KEY HIGHLIGHTS
  • ठाणे शहर को बहुत जल्द 11 ई-बसों की सौगात
  • बसें इस महीने के आखिरी में सड़कों पर दौड़ेंगी
  • यह एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसें होंगी


Mumbai Crime News: देश में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग हर दिन बढ़ती जा रही है। ईंधन के भारी खर्च से आम से लेकर खास तक, हर कोई इलेक्ट्रिक वाहन को खरीदने के लिए बढ़ावा दे रहा है। कई राज्य सरकारें भी अपने यहां ई-वाहन चलाने के लिए प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि ईंधन के खर्च से बचा जा सके। अब इसी क्रम में मुंबई के ठाणे में रहने वाले लोगों को जल्द ई-बसों की सौगात मिलने वाली है। राज्य सरकार ने शहर में ई-बसों को चलाने का फैसला किया है। यही वजह है जो जल्द ठाणे में ई-बस सेवा शुरू होने वाली है।

इस बात की जानकारी ठाणे के नगर आयुक्त अभिजीत बांगड़ ने शनिवार को दी है। उन्होंने बताया है कि, ठाणे शहर को इस महीने के अंत में इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिलने वाली है। शहर को इलेक्ट्रिक बसों का पहला बेड़ा मिलने वाला है, जिसमें 11 ई-बसें शामिल होंगी। ये एसी और नॉन एसी दोनों तरह की बसें होंगी।

अगले महीने तक और ई-बसें दौड़ेंगी सड़कों पर

इस बाबत परिवहन विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि, जनवरी के आखिरी में पहले चरण में एसी और नॉन एसी दोनों तरह की कुल 11 बसें ठाणे में चलाई जाएंगी। इनके अलावा अगले महीने तक और भी ई-बसें ठाणे की सड़कों पर उतारी जा सकती हैं। इन ई-बसें के शुरू होने से न केवल सरकार को बल्कि यात्रियों को भी काफी फायदा होने वाला है। गौरतलब है कि, हर दिन लोगों की बढ़ती भीड़ के कारण शहर को ज्यादा बसों की जरूरत थी। ऐसे में राज्य के परिवहन विभाग ने ई-बसें शुरू करने का फैसला किया है।

स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत चलेंगी 123 ई-बसें

विभाग के अधिकारियों ने कहा है कि, लगभग 123 बसें स्वच्छ वायु कार्यक्रम के हिस्से के रूप में शहर में आने वाली हैं। इसको लेकर परिवहन विभाग और सरकार पूरी तरह से काम में जुटी हुई है। जून के आखिरी तक शहर के लगभग सभी मार्गों पर इन ई-बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। यह ई-बसें लो फ्लोर वाली होंगी और इसके अंदर अन्य बसों की तुलना में ज्यादा जगह और सुविधा मौजूद होगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article