Mumbai News: मध्य रेलवे बहुत जल्द मुंबई के लोगों को रेलवे स्टेशनों की सुविधा मुहैया करवाने वाला है। मुंबई लोकल ट्रेनों के लिए बहुत जल्द छह उपनगरीय रेलवे स्टेशनों को खोल दिया जाएगा। इनमें उरण लाइन के नए विस्तार पर पांच और एक ठाणे-वाशी कॉरिडोर पर दिघे रेलवे स्टेशन शामिल है। सभी छह रेलवे स्टेशन का निर्माण कार्य अपने अंतिम चरण में हैं। उरण लाइन के स्टेशनों में गवनपाड़ा, रंजनपाड़ा, न्हावा-शेवा, द्रोणागिरी और उरण ही हैं।
फिलहाल मध्य रेलवे (सीआर) के मुंबई में 80 स्टेशन हैं और इसके साथ अब यह संख्या 86 हो जाएगी। और पश्चिम रेलवे के कुल 37 स्थानीय ट्रेन स्टेशनों के साथ, मुंबई में स्थानीय ट्रेन स्टेशनों की कुल संख्या अब बढ़कर 123 हो जाएगी। जहां तक उरण लाइन का सवाल है, फाइनल लोकल ट्रेन ट्रायल और सेक्शन में रेल सुरक्षा आयुक्त (सीआरएस) का निरीक्षण जारी है।
