मुंबई

Mumbai News: शिवाजी एयरपोर्ट पर शुरू 45 ई-वाहनों की सुविधा, कम होगा कार्बन फुटप्रिंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 26, 2023, 03:40 PM IST

Mumbai News: छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) की आने वाले समय में तस्वीर बदलने वाली है। शिवाजी एयरपोर्ट पर शुरू 45 ई-वाहनों की सुविधा, सीएसएमआईए ने अपने बेड़े में 45 इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया है। सीएसएमआईए ने यह फैसला एयरपोर्ट के आसपास मौजूद कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए लिया है।

Image

सीएसएमआईए में 45 ई-वाहन शुरू (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • सीएसएमआईए की जल्द बदलेगी तस्वीर
  • सीएसएमआईए ने अपने बेड़े में 45 इलेक्ट्रिक वाहन शामिल किए
  • एयरपोर्ट के आसपास मौजूद कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की कोशिश

Mumbai News: छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) पर उतरने वाले यात्रियों को इलेक्ट्रिक वाहनों की सुविधा मिलेगी। सीएसएमआईए ने अपने मौजूदा वाहनों के बेड़े में 45 इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल किया है। सीएसएमआईए ने यह फैसला एयरपोर्ट के आसपास मौजूद कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के लिए लिया है। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट हर रोज लाखों यात्री सफर करते हैं, जो अब इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इतना ही नहीं साल 2029 तक सीएसएमआईए ने अपने सभी ईंधन संचालित वाहनों को ईवी के साथ बदलने की योजना बनाई है। इस कड़ी में 45 नए इलेक्ट्रिक वाहनों को शुरू करने का यह पहला कदम बढ़ा दिया है। आने वाले समय में सीएसएमआईए ई-वाहनों में एंबुलेंस, फॉरवर्ड कमांड पोस्ट, सुरक्षा और एयरसाइड संचालन शामिल करने वाला है।

कार्बन उत्सर्जन की होगी कमी

यह सभी एयरपोर्ट के रखरखाव वाले वाहनों हैं, कुल वाहनों की संख्या 60 से ज्यादा रहेगी। यानी आने वाले कुछ सालों में सीएसएमआईए की तस्वीर बदलने वाली है। इस बाबत सीएसएमआईए के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया है कि, एक जिम्मेदार एयरपोर्ट सेवा प्रदाता के रूप में सीएसएमआईए पर्यावरण पर इसके प्रभाव को कम करने का प्रयास कर रहा है। इलेक्ट्रिक वाहनों पर स्विच करने से कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी, जिससे एयरपोर्ट के कार्बन फुटप्रिंट को कम किया जा सकेगा। एयरपोर्ट एक पारिस्थिति तंत्र बनाने के अपने नजरिए और मिशन पर गर्व करता है जो कार्बन तटस्थता की दिशा में अपनी यात्रा को तेजी से ट्रैक करने की कोशिश में लगा हुआ है।

12 फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन भी चालू किया

गौरतलब है कि हाल ही में हवाईअड्डे ने टर्मिनल 1 और 2 पर मल्टी-लेवल कार पार्किंग और एयरसाइड ऑपरेशंस में 12 फास्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन भी चालू किया गया है। जिससे एयरपोर्ट के आसपास मौजूद इलेक्ट्रिक वाहनों को काफी फायदा मिल रहा है। आने-जाने वाले लोगों को सस्ती दर पर अपने वाहनों को चार्ज करने का मौका मिल रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में सीएसएमआईए ने ASSOCHAM के 14वें अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में वर्ष का सर्वश्रेष्ठ सतत एयरपोर्ट का पुरस्कार जीता और नागरिक उड्डयन के लिए पुरस्कार जीता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article