मुंबई

Mumbai News: नासिक की सड़कों पर उतरीं 30 नई बसें, यात्रियों को सफर में मिलेगी राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 23, 2023, 01:29 PM IST

Mumbai News: नासिक और इसके आसपास के इलाकों में महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने नासिक डिवीजन की सड़कों पर 30 नई बसें उतारी हैं। ये बसें न केवल नासिक में मालेगांव और पंचवटी डिपो के लिए चलेंगी। 30 बसें शुरू होने के बाद एमएसआरटीसी का मौजूदा बेड़ा अब लगभग 750 बसें का है।

Image

नासिक में एमएसआरटीसी ने शुरू की नई 30 बसें (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एमएसआरटीसी ने नासिक की सड़कों पर उतारीं 30 नई बसें
  • मालेगांव और पंचवटी डिपो के लिए भी चलेंगी बसें
  • तीनों जगहों पर 10-10 बसें चलाई जाएंगी


Mumbai News: नासिक और इसके आसपास के इलाकों में बस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब शहर के लोगों को बसों के अंदर भारी भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) ने नासिक डिवीजन की सड़कों पर 30 नई बसें उतारी हैं। ये बसें न केवल नासिक में मालेगांव और पंचवटी डिपो के लिए चलेंगी, बल्कि तीनों जगहों पर 10-10 बसें चलाई जाएंगी। इस बात की जानकारी एमएसआरटीसी के एक अधिकारी ने दी है।

अधिकारी ने मुताबिक नई बसें दापोडी (पुणे) और चिखलथाना (औरंगाबाद) में केंद्रीकृत बॉडी बिल्डिंग वर्कशॉप से लगाई गई हैं और इससे जिले में परिवहन व्यवस्था मजबूत होगी। नासिक डिपो के लिए बसों को नासिक और धुले के बीच नॉन स्टॉप सेवा के लिए तैनात किया गया है। जिससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों पर भीड़ का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एमएसआरटीसी का बेड़ा बढ़कर हुआ 750 बसों का

एमएसआरटीसी के अधिकारियों के अनुसार, नासिक डिपो के लिए बसों को नासिक और धुले के बीच नॉन स्टॉप सेवा के अलावा मालेगांव डिपो के लिए बसों को मालेगांव और नासिक के बीच नॉन-स्टॉप सेवा के लिए तैनात किया गया है। वहीं पंचवटी डिपो की ओर से प्राप्त 10 बसों में से छह नासिक और नंदुरबार के बीच और चार नासिक और जलगांव शहरों के बीच तैनात की गई हैं। 30 बसें शुरू होने के बाद एमएसआरटीसी का मौजूदा बेड़ा अब लगभग 750 बसों का है।

तीन साल के अंतराल के बाद बेड़े में शामिल हुईं बसें

यह 30 बसें तीन साल के अंतराल के बाद बेड़े में शामिल हुई हैं और निकट भविष्य में और 30 बसें मिलने की उम्मीद है। नई बसों के जुड़ने से अंतर-जिला सेवाओं को मजबूत करने में मदद मिली है। एमएसआरटीसी अब विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में सेवाओं में सुधार पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। जिसका मकदस जिला मुख्यालय को तालुका और अंतर-तालुका परिवहन से जोड़ना है। धुले-नासिक और मालेगांव-नासिक के बीच अधिक नॉन-स्टॉप सेवाएं मार्ग पर यातायात के प्रवाह को देखते हुए कार्ड मौजूद था। साथ ही अधिक बसें नासिक - पुणे मार्ग पर जोड़ी जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article