मुंबई

मुंबई मेट्रो की लाइन 2A और 7 में तकनीकी दिक्कतों के चलते सेवाओं में देरी, MMMOCL ने जारी किया अपडेट

मुंबई मेट्रो संचालन निगम लिमिटेड (MMMOCL) ने रविवार को यात्रियों के लिए एक सेवा सूचना जारी की। सूचना में बताया गया कि लाइन 2A और लाइन 7 पर तकनीकी दिक्कतों के कारण मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही है।

Image

मुंबई मेट्रो (फोटो: एएनआई)

Photo : ANI

Mumbai News: मुंबई मेट्रो संचालन निगम लिमिटेड (MMMOCL) ने रविवार को एक अपडेट जारी किया है। MMMOCL ने बताया कि लाइन 2A और लाइन 7 पर अस्थायी तकनीकी समस्या के कारण मेट्रो सेवाओं में देरी हो रही है। इसके चलते, यात्री अपने घर से दफ्तर और दफ्तर से घर समय पर नहीं पहुंच पा रहे थे।

MMMOCL ने यात्रियों से हुई असुविधा पर खेद जताते हुए कहा कि उनकी टीमें पूरी क्षमता से काम कर रही हैं ताकि जल्द से जल्द सामान्य सेवा बहाल की जा सके। यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील भी की गई है।

इसी बीच, एमएमएमओसीएल ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि तकनीकी दिक्कत दूर कर ली गई है और अब लाइन 2A और लाइन 7 पर सेवाएं वीकेंड के नियमित समय अनुसार फिर से शुरू हो गई हैं। संस्था ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताते हुए उनके धैर्य और सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

गौरतलब कि नवंबर में मुंबई महानगर क्षेत्र में मेट्रो रेल संचालन को बेहतर बनाने के लिए महाराष्ट्र सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। यह समिति विभिन्न एजेंसियों को एकीकृत एजेंसी के तहत लाने के लिए सिफारिशें पेश करेगी। इसके लिए राज्य शहरी विकास विभाग ने 6 नवंबर को एक सरकारी निर्णय (GR) जारी किया था।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article