मुंबई

स्कूटर पर 7 बच्चों को लादकर ले जा रहा था शख्स, पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का मामला किया दर्ज

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 29, 2023, 06:14 PM IST

पुलिस ने दोपहिया वाहन पर सात बच्चों को स्कूल ले जा रहे एक व्यक्ति को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Image

file photo

Photo : PTI

Mumbai News: मुंबई के ताड़देव इलाके में एक अजब मामला सामने आया है जहां जरूरत से अधिक बच्चों को एक ही स्कूटर में ले जाने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस इतनी सख्त रही कि उसने आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने दोपहिया वाहन पर सात बच्चों को स्कूल ले जा रहे एक व्यक्ति को गैर इरादतन हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि व्यक्ति (40) को मुंबई सेंट्रल पुल पर 23 जून को पकड़ा गया था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी एक नारियल विक्रेता है। उसे सात बच्चों को स्कूटर से स्कूल ले जाने के दौरान रोका गया। उसपर भारतीय दंड संहिता की धारा 308 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सुनिश्चित किया कि बच्चे सुरक्षित तरीके से स्कूल पहुंचें।

अमित कुमार मंडल
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article