मुंबई

बिस्कुट देने के बहाने गंदा काम करने की कोशिश, मासूम ने मां को सुनाई आपबीती

Sexual Assault Case: पुलिस ने किराना दुकान के एक 39 वर्षीय कर्मचारी को आठ साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। दरअसल, दुकान कर्मचारी ने बिस्कुट देने के बहाने बच्ची को अंदर बुलाया और कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ, लेकिन बच्ची कर्मचारी की मंशा को समझ गई।

Image

यौन उत्पीड़न

Photo : iStock

Sexual Assault Case: पुलिस ने किराना दुकान के एक 39 वर्षीय कर्मचारी को आठ साल की लड़की के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मंगलवार शाम को मध्य मुंबई के कालाचौकी इलाके में स्थित दुकान पर बिस्कुट खरीदने गई बच्ची को कथित तौर पर कर्मचारी ने निशाना बनाया।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दुकान कर्मचारी ने बिस्कुट देने के बहाने बच्ची को अंदर बुलाया और कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ। दुकान में अकेले मौजूद कर्मचारी ने जब बच्ची के कपड़े उतारने की कोशिश की तो उसने खुद को बचा लिया।

मासूम ने मां को सुनाई आपबीती

अधिकारी ने बताया कि बच्ची को 'अच्छे स्पर्श और बुरे स्पर्श' के बारे में जानकारी थी, जिससे वह दुकान के कर्मचारी की मंशा को समझ गई और दुकान से भाग निकली। बच्ची ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी।

नशे में धुत था दुकान का कर्मचारी

अधिकारी ने बताया कि जब बच्ची की मां दुकान पर गई और कर्मचारी से बात की तो वह उनके साथ दुर्व्यवहार करने लगा। वह उस वक्त नशे में था। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज की।

अधिकारी ने बताया कि कालाचौकी पुलिस थाने में कर्मचारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता एवं यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article