मुंबई

Chandra Grahan Timing 2025: मुंबई में कब देख पाएंगे साल का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, जानें Blood Moon देखने का समय; पुणे, ठाणे, नासिक में कब दिखेगा यह शानदार नजारा

आज रात 7 और 8 सितंबर की रात को आसमान में एक मनमोहक खगोलीय नजारा देखने को मिलेगा, जो कि एक पूर्ण चंद्र ग्रहण है। आमतौर पर इसे "ब्लड मून" के नाम से जाना जाता है। यह नजारा मुंबई, पुणे समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में साफ तौर पर देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं मुंबई, पुणे, ठाणे, नागपुर में चंद्र ग्रहण कब दिखाई देगा।

Image

मुंबई, पुणे समेत तमाम शहरों में आज दिखेगा ब्लड मून

Photo : Times Now Digital

Lunar Eclipse Timing Mumbai: रविवार-सोमवार की दरमियानी रात को खगोल प्रेमियों के लिए एक बेहद खास और दुर्लभ मौका है। इस बार पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया में पूरी तरह डूब जाएगा और गहरे लाल रंग में चमकेगा, जिसे आमतौर पर "ब्लड मून" कहा जाता है। यह नजारा मुंबई, पुणे, नागपुर, नासिक, ठाणे सहित देश के कई हिस्सों में साफ नजर आएगा।

मुंबई और आसपास के शहरों में ग्रहण का समय

भारतीय समयानुसार इस चंद्र ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 58 मिनट पर होगी। इसके बाद यह ग्रहण रात 11 बजकर 42 मिनट पर अपने चरम पर पहुंच जाएगा, जब चंद्रमा पूरी तरह से पृथ्वी की छाया में होगा और एक खूबसूरत लालिमा लिए दिखाई देगा। ग्रहण का समापन रात 1 बजकर 26 मिनट पर होगा। इस प्रकार, इस चंद्र ग्रहण की कुल अवधि लगभग 3 घंटे 28 मिनट की होगी, जबकि पूर्ण चंद्र ग्रहण की अवधि करीब 1 घंटा 22 मिनट तक रहेगी। इस बार चंद्रमा अपने पेरिजी के करीब होने के कारण सामान्य से थोड़ा बड़ा और चमकीला नजर आएगा।

ब्लड मून क्या होता है?

जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं, तब पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इस समय पृथ्वी का वायुमंडल सूर्य की रोशनी को छानकर लाल और नारंगी रंग की रोशनी चंद्रमा तक पहुंचाता है, जिससे चंद्रमा गहरे लाल रंग में चमकता है। इस खूबसूरत लालिमा के कारण इस खगोलीय घटना को "ब्लड मून" कहा जाता है।

चंद्र ग्रहण कैसे देखें और क्या सावधानियां बरतें

यह चंद्र ग्रहण सामान्य दर्शकों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इसे बिना किसी विशेष सुरक्षा चश्मे के, नंगी आंखों से देखा जा सकता है। सूर्य ग्रहण की तरह देखने के लिए कोई विशेष उपकरण आवश्यक नहीं होता। यदि आसमान साफ और प्रदूषण कम हो, तो चंद्र ग्रहण और भी शानदार दिखाई देगा। अपनी देखी हुई सुंदरता को बढ़ाने के लिए आप दूरबीन या बाइनाक्युलर का इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे चंद्रमा की सतह और छाया की हर बारीकी को करीब से देखना आसान होगा। फोटोग्राफी के शौकीन लोग भी अपने कैमरे या स्मार्टफोन के साथ इस अवसर को कैद कर सकते हैं।

खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए खास मौका

यह इस साल का दूसरा पूर्ण चंद्र ग्रहण है, पहला मार्च में हुआ था। यह 2022 के बाद सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण माना जा रहा है। खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए यह एक दुर्लभ अवसर है। इसके साथ ही, अगले साल एक बड़ा पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को मिलेगा, जो खगोल प्रेमियों के लिए एक और रोमांचक घटना होगी।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Delhi News: प्लेस्कूल में साढ़े तीन साल के मासूम के साथ हैवानियत; स्कूल डायरेक्टर-प्रिंसिपल समेत 4 पर POCSO के तहत FIR

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

Thane News: ठाणे के आश्रम स्कूल में हैवानियत, 22 नाबालिग छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में रसोइया गिरफ्तार; पहले भी दर्ज था POCSO केस

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

ऑपरेशन मिडनाइट गोल्डस्ट्राइक: मुंबई एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय सोना तस्करी रैकेट का पर्दाफाश, 10 करोड़ का सोना जब्त; 6 गिरफ्तार

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

Aaj Ka Mausam: देश के कई हिस्सों में मानसून हुआ मेहरबान, दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश के आसार, उत्तराखंड में भूस्खलन का खतरा

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित

उज्जैन में मिलावटी घी के खेल का भंडाफोड़...रत्नागिरी, मिल्क क्रीम और नंद कृष्णा ब्रांड के सैंपल जांच में असुरक्षित