मुंबई

Mumbai Cyclone Biparjoy Tracker, Weather Today: मुंबई में चक्रवात बिपरजॉय का असर, समुद्र में उठ रहा ज्वार

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2023, 11:14 AM IST

Mumbai Cyclone Biparjoy Live Tracker, Route, Map, Weather Forecast Today : चक्रवात को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार को मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई में सप्ताह के अंत तक तेज हवाएं चलेंगी। हवा की तेज रफ्तार के दौरान कमजोर मकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई है।

Image

मुंबई के समुद्र में ज्वार का उठना जारी है।

Photo : AP

Start Body Content with: Mumbai Cyclone Biparjoy Live Tracker, Route, Map, Weather Forecast Today: बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप धारण कर चुके बिपरजॉय का खतरा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर भी मंडरा रहा है। मुंबई के समुद्र में इस तूफान का असर बीते दो दिनों से दिख रहा है। मुंबई के तटवर्ती इलाकों में तेज हवाएं चल रही हैं और समुद्र में ज्वार उठ रहा है। चक्रवात को देखते हुए मौसम विभाग ने सोमवार को मुंबई और ठाणे के लिए येलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग का अनुमान है कि मुंबई में सप्ताह के अंत तक तेज हवाएं चलेंगी। हवा की तेज रफ्तार के दौरान कमजोर मकानों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई है।

2021 में मुंबई के तटवर्ती इलाकों में चक्रवात से हुई थी तबाही

चक्रवाती तूफान का असर कम से कम हो इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से कदम उठाए गए हैं। समुद्र में संपत्तियों एवं लोगों की सुरक्षा के लिए तटरक्षक बल ने कई एहतियाती उपाय किए हैं। नौसेना एवं तटरक्षक बल अलर्ट पर हैं। साल 2021 में आए चक्रवाती तूफान तौकते से मुंबई के तटवर्ती इलाकों में भारी नुकसान हुआ था। इस चक्रवात की चपटे में आने से करीब 75 लोगों की मौत हुई।

मुंबई में गरज के साथ हो सकती है हल्की बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि 13 से 15 जून तक मुंबई, ठाणे और पालघर में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। मुंबई में 11 जून को मानसून आने की उम्मीद जताई गई थी लेकिन अभी इसने दस्तक नहीं दी है। जबकि पिछले साल 11 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। पिछले कुछ दिनों से मुंबई का तापमान अत्यधिक बना हुआ है।

150 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है हवा

आईएमडी के अनुसार, ‘बिपरजॉय’ मंगलवार को अत्यंत गंभीर चक्रवात से कमजोर होकर बेहद गंभीर चक्रवात में बदल गया। ‘बिपारजॉय’ के एक बेहद गंभीर चक्रवात के रूप में 15 जून की शाम को जखाऊ बंदरगाह के पास सौराष्ट्र तथा कच्छ के तटों को पार करने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवाएं चलने के आसार हैं। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘इससे संभवत: काफी अधिक नुकसान हो सकता है।’आईएमडी के अनुसार, गुजरात में कच्छ, देवभूमि द्वारका, जामनगर जिलों में 13 से 15 जून तक 20 सेंटीमीटर से अधिक बारिश हो सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article