मुंबई

मुंबई में सौतेले पिता की हैवानियत... 5 साल की बेटी के साथ किया ये काम, सुनकर कांप जाएगी रूह

मुंबई के एंटॉप हिल इलाके में सौतेले पिता ने 5 साल की मासूम की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को अरब सागर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसने पूछताछ के दौरान कुबूल किया कि बच्ची की हत्या उसने ही थी। हालांकि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है।

Image

फाइल फोटो

Mumbai Crime News: मुंबई के एंटॉप हिल इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 40 वर्षीय शख्स ने अपनी 5 साल की सौतली बेटी की कथित तौर पर हत्या कर दी। जिसके बाद उसका शव अरब सागर से फेंक दिया। पुलिस को उसका शव समुद्र में तैरता हुआ बरामद हुआ। जिसके बाद इस वारदात का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी इमरान शेख को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

बच्ची की मां ने की थी गुमशुदगी की शिकायत

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पुलिस ने बताया कि बच्ची की मां नाजिया घरेलू सहायिका का काम करती है। उसने आरोपी शेख के साथ दूसरी शादी की थी। उसने अपने पति के साथ एंटॉप हिल पुलिस स्टेशन में बेटी के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने एंटॉप हिल और आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। इस दौरान पुलिस ने बच्ची को सौतेले पिता के साथ देखा। जिसके बाद पुलिस को शेख पर शक हुआ और उसकी गतिविधियों पर नजर रखना शुरू किया गया।

आरोपी ने कुबूल किया जुर्म

पुलिस के अनुसार कोलाबा पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार सुबह दक्षिण मुंबई में ससून डॉक के पास समुद्र में बच्ची का शव तैरता हुआ पाया। जिसके बाद पुलिस ने शेख को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कुबूल किया। शेख ने बताया कि उसने अपनी सौतेली बेटी की हत्या कर उसका शव समुद्र में फेंक दिया। हालांकि अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस को संदेह है कि दंपति के बीच किसी विवाद के चलते आरोपी ने सौतेली बेटी की हत्या की।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article