मुंबई

घर की अलमारी में प्लास्टिक बैग के अंदर छिपा रखी थी मां की लाश, 22 साल की बेटी पर हत्या का शक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2023, 12:19 PM IST

लालबाग इलाके के जिस मकान से लाश बरामद हुई है, उसमें 55-60 वर्षीय महिला के अलावा सिर्फ उसकी बेटी रहती थी। उधर,पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने करीब दो महीने से महिला को नहीं देखा था।

Image

मुंबई के लालबाग इलाके से बरादम हुई महिला की लाश

Photo : ANI

Mumbai Crime News: मुंबई के लालबाग इलाके से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक घर से महिला की डिकम्पोस्ड लाश बरामद हुई है। महिला का शव घर की अलमारी में एक प्लास्टिक के बैग के अंदर मिला है। मामला सामने आने के बाद पुलिस भी हैरान है। अधिकारियों को महिला की हत्या का शक उसकी 22 साल की बेटी पर ही है। हालांकि, हत्या की वजह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने महिला की बेटी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि लालबाग इलाके में प्लास्टिक की थैली में सड़ी-गली लाश मिलने वाली महिला की पहचान वीना प्रकाश जैन के रूप में हुई है। उसके हाथ और पैर के कुछ हिस्सों को काट दिया गया था। उसकी बेटी से पूछताछ की जा रही है। कालाचौकी पीएस में मामला दर्ज किया गया है।

भाई ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट

अधिकारियों ने बताया कि महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट महिला के भाई द्वारा देर शाम दर्ज कराई गई थी। इसके बाद जांच शुरू की गई। जब पुलिस ने महिला के घर की जांच की तो अलमारी से प्लास्टिक के बैग के अंदर एक लाश मिली। जांच करने पर पता चला कि यह लाश उसी महिला की है। हालांकि, पुलिस इस बात से हैरान है कि घर व आसपास के लोगों को कोई बदबू क्यों नहीं आई। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर फोरेंसिक एक्सपर्ट्स के पास भेज दिया है।

बेटी के साथ रहती थी महिला

अभी तक की जांच में सामने आया है कि जिस मकान से लाश बरामद हुई है, उसमें 55-60 वर्षीय महिला के अलावा सिर्फ उसकी बेटी रहती थी। उधर,पड़ोसियों का कहना है कि उन्होंने करीब दो महीने से महिला को नहीं देखा था। इसके बाद पुलिस का शव सीधे तौर पर उसकी बेटी पर जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि जांच और पूछताछ के बाद ही इस मामले में कुछ कहा जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें