मुंबई

Mumbai Crime News: सोशल मीडिया पर लड़कों को फॉलो करने पर गर्लफ्रेंड से नाराज हुआ ब्वॉयफ्रेंड, गुस्से में कर ली खुदकुशी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 08:13 PM IST

Mumbai Crime News: एक युवक ने छोटी सी बात पर जहर खाकर खुद को खत्म कर लिया है। मृतक युवक की गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों को फॉलो कर रही थी, जो ब्वॉयफ्रेंड को पसंद नहीं आ रहा था और उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। घटना नागपुर की है।

Image

गर्लफ्रेंड ने सोशल मीडिया पर लड़कों को किया फॉलो, ब्वॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी

KEY HIGHLIGHTS
  • युवक ने जहर खाकर की आत्महत्या।
  • गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया पर कुछ लड़कों को फॉलो कर रही थी।
  • ब्वॉयफ्रेंड को पसंद नहीं थी गर्लफ्रेंड की हरकतें।

Mumbai Crime News: प्यार के कुछ रिश्ते बेहद कमजोर डोर से बंधे होते हैं, जिसमें छोटा सा भी खिंचाव आने पर वह तुरंत टूट जाते हैं। प्यार में लोग जहां सब कुछ लुटाने के लिए तैयार रहते हैं, वहीं कुछ ऐसे भी है जो थोड़ा सा भी शक होने पर इस खूबसूरत रिश्ते को ताड़-ताड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। ताजा उदाहरण मुंबई में देखने को मिला है, जहां प्यार के रिश्ते में शक का शिकार होने के चक्कर में एक शख्स ने खुद की जान ले ली है।

घटना मुंबई के नागपुर इलाके की है, जहां एक युवक ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली क्योंकि उसकी गर्लफ्रेंड सोशल मीडिया पर लड़कों को फॉलो कर रही थी। इस घटना की जानकारी नागपुर पुलिस ने मंगलवार को दी है। मृतक लड़के की पहचान रोहन सिंह कपूर के तौर पर हुई है, जिसकी उम्र 22 साल की थी।

सोशल मीडिया पर लड़कों को फॉलो कर रही थी गर्लफ्रेंड

रोहन नागपुर के राम नगर इलाके का रहने वाला है। सीताबुलडी थाने के एक अधिकारी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, राम नगर निवासी रोहन सिंह कपूर ने सोमवार रात रामदासपेठ इलाके के एक दुर्गा पूजा पंडाल में जहरीली दवा खा ली। उसने ऐसा इसलिए किया क्योंकि रोहन की गर्लफ्रेंड सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म पर कुछ लड़कों को फॉलो कर रही थी, जो मृतक को पसंद नहीं आ रहा था।

कर्ज में था मृतक युवक

पुलिस ने यह भी बताया है कि गर्लफ्रेंड से विवाद के अलावा रोहन अपने ऊपर कर्ज होने की वजह से भी डिप्रेशन में था। पुलिस ने कहा है कि, जहरीली दवा खाने के बाद, रोहन ने पंडाल में एक व्यक्ति से अपने बड़े भाई वीरपाल सिंह कपूर को फोन करने और अपनी स्थिति के बारे में बताने के लिए भी कहा था। वीरपाल सिंह कपूर तुरंत मौके पर पहुंचा और रोहन को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मंगलवार को मौत हो गई।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!