मुंबई

Mumbai Crime: 60 हजार के नकली नोट के साथ पकड़ा गया पेंटर, पुलिस को ऐसे मिली सफलता, जानिए पूरा मामला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 03:03 PM IST

Maharashtra Police: महाराष्ट्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पेंटिंग का काम करने वाले शख्स को 60 हजार रुपए के नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए जाली नोटों को जांच के लिए भेज दिया है। बता दें कि, इससे पहले रविवार को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नकली नोटों की फैक्ट्री का पुलिस ने भंड़ाफोड़ किया था।

Image

महाराष्ट्र पुलिस ने 60 हजार नकली नोट के साथ पेंटर को किया गया गिरफ्तार

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • 200 रुपए के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया आरोपी
  • पुलिस ने नकली नोटों को जांच के लिए भेजा
  • इससे पहले रविवार को यूपी के गाजीपुर में पकड़ी गई थी नकली नोट बनाने की फैक्ट्री


Mumbai News: देश में नकली नोटों का धंधा दिन-प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में रविवार को पुलिस टीम ने नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। अब इसके बाद महाराष्ट्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि, महाराष्ट्र से नकली नोटों का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने 33 वर्षीय पेंटर को गिरफ्तार कर उसके पास से 200 रुपए मुल्यवर्ग के नकली नोट बरामद कर लिए हैं।

पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस जाली नोटों के साथ पकड़े गए शख्स के बारे में छानबीन कर रही है। पुलिस इन जाली नोटों का कनेक्शन कहां से है यह पता लगाने की कोशिश कर रही है। महाराष्ट्र की मालवणी पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

दौ सौ रुपए मुल्यवर्ग के हैं सारे नकली नोट

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मालवणी पुलिस ने एक 33 वर्षीय पेंटर को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि, इस पेंटर का नाम हनीफ शेख बताया जा रहा है। उसके पास से जब्त किए गए 200 रुपये मुल्यवर्ग के नोटों में नकली भारतीय नोट पाए गए हैं। आरोपी के पास से जब्त किए गए 60 हजार रुपए के नोटों को जांच के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आगे की जांच-पड़ताल कर रही है।

बीते रविवार को यूपी से आया था एक ऐसा ही मामला

जानकारी के लिए बता दें कि, इससे पहले उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में नकली नोट छापने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया गया था। उस फैक्ट्री से 500, 200 और 100 रुपये के दो लाख दस हजार आठ सौ नकली नोट बरामद किए गए थे। हैरानी की बात तो यह है इसके साथ-साथ ही नकली नोट बनाने वाली प्रिंटर मशीन, पेपर और चमकीली हरी पट्टी एवं तीन मोटरसाइकिल भी बरामद की गई। बता दें कि, यूपी पुलिस ने 6 शातिर किस्म के आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। गिरोह का मास्टरमाइंड अभी फरार चल रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article