मुंबई

Mumbai: रक्षक बना भक्षक! महिला कांस्टेबल से झूठा वादा कर रेप, सब इंस्पेक्टर के खिलाफ मामला दर्ज

नवी मुंबई से एक खबर सामने आई है, जहां एक महिला कांस्टेबल से झूठा वादा कर उसका रेप और उत्पीड़न किया है। मामले के तहत उप निरीक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला-

Image

प्रतिकात्मक तस्वीर

Photo : iStock

Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई से हाल ही एक खबर सामने आई है, जिसमें एक महिला कांस्टेबल से झूठा वादा कर रेप और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। एक शादीशुदा महिला कांस्टेबल के साथ बलात्कार और उत्पीड़न करने के आरोप में 32 साल के एक पुलिस के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता से समय-समय पर किसी न किसी बहाने से 19 लाख रुपये भी लिए। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

आरोपी ने पीड़िटा से 19 लाख ऐंठे

अधिकारी ने बताया कि यह अपराध 2020 से जुलाई 2022 के बीच सानपाड़ा इलाके में किया गया था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने 26 वर्षीय पीड़िता से दोस्ती की और फिर उससे शादी करने का झांसा देकर सानपाड़ा के एक फ्लैट में उसके साथ कई मौकों पर कथित तौर पर बलात्कार किया। दोनों ही मुंबई पुलिस में कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता से समय-समय पर किसी न किसी बहाने से 19 लाख रुपये भी लिए, लेकिन उसने बाद में केवल 14.6 लाख रुपये ही उसे लौटाए।

पति को छोड़ने का बना रहा था दबाव

सानपाड़ा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी उप निरीक्षक ने महिला का पीछा भी किया। साथ ही पीड़िता को अपने पति को छोड़ने के लिए भी कहा और ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी।अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा मुंबई के पंत नगर पुलिस थाने में दी गई एक शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धारणाओं के तहत एक 'जीरो एफआईआर’ दर्ज की गई थी।

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि यह मामला सानपाड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है और उसने शनिवार को आरोपी के खिलाफ मामला भी दर्ज कर लिया। ‘जीरो एफआईआर’ किसी भी पुलिस थाने में दर्ज कराई जा सकती है, चाहे घटना उस थाना क्षेत्र में हुई हो या नहीं और बाद में उस मामले को उपयुक्त पुलिस थाने में स्थानांतरित कर दिया जाता है।

(भाषा-इनपुट)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!