Jalandhar: जालंधर में दिन-ब-दिन वारदातें बढ़ती जा रही है। आए दिन कोई न कोई घटना होती रहती है। लुटेरे बिना किसी खौफ वारदातों को अंजाम दे रहे है। जलंधर से ऐसा ही एक लूट का मामला फिर सामने आया है, जिसमें बाइक सवार दो लुटेरों ने एक 85 साल की महिला को निशाना बनाया। बुजुर्ग महिला ने सोने की चेन पहन रखी थी, जिसे छिनकर लुटेरे फरार हो गए। जानकारी के अनुसार मामला डी-ब्लॉक अरविंद स्टेट फेस टू की है। घटना के बाद महिला गली में बेसुध हो गिर पड़ी।
85 साल की महिला के साथ लूट
मिली जानकारी के अनुसार वारदात डी-ब्लॉक अरविंद स्टेट फेस टू की है। जहां महिला की सोने की चेन छीनकर लुटेरे फरार हो गए। आपको बता दें कि बुजुर्ग महिला विद्या देवी शाम के समय किसी काम से घर से बाहर निकली थी। अभी घर से कुछ ही दूर थी कि पीछे से दो लुटेरे एक्टिवा पर आए और गले में पहनी चेन छीन ली।
सीसीटीवी में कैद हुए अपराधी
महिला ने लुटेरों का मुकाबला भी किया। लेकिन, वह भागने में कामयाब हो गए और मौके से फरार हो गए। लेकिन, आरोपी चोर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए है। वहीं महिला काफी देर गली में बेसुध पड़ी रही और एक बच्चे ने जब देखा, तो उसने घर में सूचित किया। जिसके बाद परिवार वाले बुजुर्ग महिला को घर लेकर आए।
