मुंबई

Mumbai में ईरानी खजूर व्यापारी से 4.3 करोड़ की धोखाधड़ी, हजम कर गए थे 23 कंटेनर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 5, 2024, 12:06 PM IST

महाराष्ट्र के मुंबई में एक खजूर व्यापारी से करीब 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Image

मुंबई में खजूर व्यापारी से धोखाधड़ी

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: शहर में एक बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने ईरान के एक खजूर व्यापारी से करीब 4.3 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। अधिकारी ने बताया कि दो कंपनी के मालिकों ने शिकायतकर्ता से खजूर खरीदे, लेकिन कथित तौर पर इसका भुगतान नहीं किया। ईरानी व्यापारी ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने वर्ष 2020 में ईरान के बंदर अब्बास बंदरगाह से मुंबई के दो व्यापारियों को खजूर के 23 कंटेनर भेजे थे।

जाली कागजात बनाकर लगाया चूना

पुलिस के मुताबिक, खजूर की खेप प्राप्त होने के बाद आरोपियों ने जाली कागजात बनाकर व्यापारी को बेवकूफ बनाने की कोशिश की। आरोपियों ने यह दिखाया कि दुबई की उनकी एक सहयोगी कंपनी ने यह खजूर भेजे हैं। पुलिस ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि खजूर की खेप का सारा पैसा करीब 4.36 करोड़ रुपये वास्तविक विक्रेता की बजाय दुबई की किसी कंपनी को भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद नवी मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने प्रारंभिक जांच की और बृहस्पतिवार को नवी मुंबई के एपीएमसी थाने में आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान