मुंबई

Mumbai Metro: इस महीने के अंत तक शुरू हो सकती है मुंबई मेट्रो लाइन 3, जल्द होगा संचालन

Mumbai Metro: मुंबई मेट्रो लाइन 3 (एक्वा लाइन) के ट्रायल रन के बाद अब जल्द इसका नियमित संचालन शुरू किया जाएगा। मेट्रो रेल आयुक्त द्वारा ट्रेन मंजूरी मिलने के बाद मुंबई मेट्रो लाइन 3 के रूट को यात्रियों के लिए खोला जाएगा।

Image

मुंबई मेट्रो लाइन 3

Photo : BCCL

Mumbai Metro: मुबंई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा मेट्रो लाइन 3 आरे (Aarey) और बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (Bandra Kurla Complex) के बीच एकीकृत ट्रायल रन किया गया था। ट्रेन का ट्रायल रन मार्च में शुरू किया गया था। ट्रायल रन का मुख्य उद्देश्य सिग्नल, टेलीकम्युनिकेशन, ट्रैक, बुनियादी ढांचे के साथ ट्रैक्शन सिस्टम की जांच भी करना था। इसके माध्यम से मेट्रो लाइन 3 का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना है। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और नियमित संचालन से पहले ट्रायल रन आवश्यक होता है। ताकि किसी तकनीकी खराबी या आवश्यकता को समय रहते पूरा किया जा सकता।

किस दिन होगी मुंबई मेट्रो लाइन 3 लॉन्च

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई मेट्रो 3 लाइन का संचालन अप्रैल 2024 से होने की उम्मीद की जा रही है। बता दें कि मुंबई मेट्रो लाइन 3 को एक्वा लाइन के नाम से भी जाना जाता है। इसके बारे में अधिक जानकारी देते हुए एमएमआरसी के मैनेजिंग डायरेक्टर अश्विनी भिडे ने मुंबई मेट्रो लाइन 3 के लॉन्च की घोषणा करते हुए कहा कि इसके पहले चरण आरे-बीकेसी मार्ग को अप्रैल 2024 में लोगों के खोल दिया जाएगा। बता दें कि मेट्रो को स्वतंत्र सुरक्षा मूल्यांकनकर्ता (ISA) के व्यक्तिगत सुरक्षा सिस्टम को सर्टिफिकेशन से गुजरना होगा। इसके आधार पर प्राप्त आवश्यक सर्टिफिकेशन के बाद मेट्रो रेल आयुक्त से यात्री सेवाएं शुरू करने की मंजूरी मांगी जाएगी। मंजूरी प्राप्त होने के बाद मुंबई मेट्रो लाइन 3 के पहले चरण को लोगों के लिए खोला जाएगा।

मुंबई मेट्रो लाइन 3 संचालन की योजना

मिली जानकारी के अनुसार, आरे-बीकेसी रूट पर मेट्रो की शुरुआत होने के बाद यहां करीब 9 मेट्रो ट्रेनों का संचालन होगा। लेकिन इसमें से दो मेट्रो ट्रेनों को मरम्मत और स्टैंडबाय उद्देश्यों के लिए रखा जाएगा। ट्रेन का संचालन सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक किया जाएगा। एक्वा लाइन (मुंबई मेट्रो लाइन 3) का ये कॉरिडोर 33.5 किमी तक फैला हुआ है। इस मार्ग पर कुल 10 स्टेशन है। इन स्टेशनों पर प्रतिदिन करीब 260 राउंड-ट्रिप की सेवा उपलब्ध होगी। ताकि यात्रा करने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बता दें कि मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा फ्रांसीसी कंपनी से करीब 31 ट्रेन खरीदी गई हैं, जिसमें केवल 11 ट्रेनें अभी तक डिलीवर हुई है। इनमें से केवल 9 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। अन्य दो ट्रेनों का परीक्षण किया जाएगा। मुंबई मेट्रो लाइन 3 के संचालन से सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को बढ़ावा मिलेगा।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article