मुंबई

मुंबई में मॉनसून के ढीले पड़े तेवर, इन जिलों में रेड अलर्ट; बाढ़ का खतरा मंडराया

Mumbai Weather Forecast: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कम बारिश के आसार हैं। वहीं, रायगढ़, रत्नागिरी में भारी बारिश की चेतावनी जताई गई है। 14 जुलाई के लिए यहां रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Image

मुंबई में बारिश

Photo : ANI

मुंबई: उपनगरों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश हुई है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार रविवार को इन स्थानों पर बारिश में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने रविवार को बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त करते हुए महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सतारा, सिंधुदुर्ग और रत्नागिरी जिलों के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है।

24 घंटों में हुई इतनी बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटों में दक्षिण मुंबई में कोलाबा वेधशाला में 92 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी उपनगरों के सांताक्रूज वेधशाला 142 मिमी बारिश हुई।

विभाग ने रविवार को मुंबई में बारिश में कुछ कमी आने का पूर्वानुमान व्यक्त किया। पिछले 24 घंटों में मराठवाड़ा और विदर्भ में मुंबई और महाराष्ट्र के अन्य तटीय क्षेत्रों की तुलना में कम वर्षा हुई। मौसम विभाग ने रविवार को इन क्षेत्रों में हल्की या छिटपुट बारिश होने का पूर्वानुमान किया है।

(इनपुट- भाषा)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article