मुंबई

Bhiwandi Fire: भिवंडी में टला बड़ा हादसा, घनी आबादी के बीच कबाड़ गोदाम में लगी भीषण आग; लाखों का नुकसान

भिवंडी में भंगार गोदाम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। लेकिन आग के कारण लाखों का नुकसान हो गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Image

भिवंडी में कबाड़ गोदाम में आग

Bhiwandi Warehouse Fire: महाराष्ट्र के भिवंडी में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। जिससे लाखों का नुकसान हो गया। गनीमत की बात है कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। घटनास्थल के आसपास घनी आबादी का इलाका है। लेकिन दमकल की टीम ने समय रहते आग को फैलने से रोक लिया। जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। फिलहाल आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

भिवंडी में कहां लगी आग

आग की यह घटना याहया कंपाउंड, सलाहुद्दीन स्कूल के सामने स्थित पीरानी पाड़ा इलाके में हुई। जहां एक भंगार के गोदाम अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर बुझाने में जुट गई। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

बिजली आपूर्ति को किया गया बंद

आग की घटना के दौरान सावधानी के तौर पर आसपास की बिजली आपूर्ति को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया। जिससे कोई अनहोनी न हो। घटना स्थल के आसपास घनी आबादी वाला इलाका होने के बावजूद दमकल विभाग की तत्परता से आग को फैलने से रोका जा सका। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें जांच में जुटी हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article