मुंबई

मुंबई-ठाणे में भारी बारिश का रेड अलर्ट, बाढ़ और भूस्खलन का भी खतरा; महाराष्ट्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी

मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिलों में 28 से 30 सितंबर तक तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिसके मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों सतर्क रहने की सलाह दी है। इस दौरान बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने और यात्रा से बचने को भी कहा गया है। साथ ही निचले इलाकों में पानी भरने से रोकने के लिए पंप लगाए गए हैं।

Image

मुंबई में आज तेज बारिश का अलर्ट (फाइल फोटो|istock)

Photo : iStock

Mumbai Rain Alert: देश के कई हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन महाराष्ट्र में अभी भी मानसूनी बारिश कहर बरपा रही है। आज मुंबई में भी तेज बारिश आफत बनकर बरसने लगी है। मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों में 28 से 30 सितंबर तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। इस दौरान लोगों को सतर्क रहने, बाढ़ प्रभावित इलाकों से दूर रहने और सेफ्टी गाइडलाइंस का पालन करने की सलाह दी है। साथ ही प्रशासन को भी भूस्खलन और शहरी बाढ़ से निपटने के लिए हाई अलर्ट पर रखा गया है। निचले इलाकों में जलभराव को रोकने के लिए पंप लगाए गए हैं और पुराने मकानों पर निगरानी भी रखी जा रही है।

मराठवाड़ा में बाढ़ जैसे हालात

महाराष्ट्र में आफत की बारिश देखने को मिल रही है। मराठवाड़ा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी है। जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं और जनजीवन भी अस्त-व्यस्त हो गया है। इलाके में सड़कों और पुलों के डूबने से ग्रामीण इलाकों से संपर्क टूट गया है। जिसके बाद अब मुंबई में भी तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। मौसम विभाग ने मुंबई सहित कई जिलों में मौसम विभाग ने 30 सितंबर तक रेड अलर्ट जारी किया है। खासतौर पर मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। भारी बारिश के मद्देनजर महाराष्ट्र सरकार ने भी एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

कंट्रोल रूम 24 घंटे अलर्ट

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भारी बारिश के कारण शहरी बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा। सरकार ने घाटी वाले इलाकों में भूस्खलन रोकने के लिए प्रशासन को एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नदियों के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया है। कंट्रोल रूम भी 24 घंटे घुले रहने का आदेश दिया गया है। कोंकण और आसपास के इलाकों में बांधों का जलस्तर नियमित रूप से चेक करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा बिजली और सड़कों को हुए नुकसान को ठीक करने के लिए मरम्मत की टीमें भी तैनात की गई हैं। लोगों को लगातार SMS अलर्ट, सोशल मीडिया और स्थानीय खबरों के जरिए जानकारी दी जा रही है। नागरिकों को भारी बारिश के दौरान यात्रा से बचने और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article