मुंबई

Mumbai: मानखुर्द में सनसनीखेज मामला; शख्स ने पालतू कुत्ते से कराया बच्चे पर हमला, पुलिस कार्रवाई से नाराज हुए लोग

मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने कथित रूप से जानबूझकर अपने पालतू कुत्ते से एक मासूम बच्चे पर हमला करवाया। घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों में गुस्से की लहर दौड़ गई है। पुलिस की कार्रवाई पर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।

Image

शख्स ने अपने पालतू कुत्ते को बच्चे पर छोड़ा

Photo : Times Now Digital

Mankhurd Dog Incident: मुंबई के मानखुर्द इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने कथित रूप से जानबूझकर अपने पालतू कुत्ते से एक बच्चे को कटवाया। यह घटना 17 जुलाई 2025 की रात करीब 10 बजे की है। शिकायत के अनुसार, एक नाबालिग बच्चा अपनी बिल्डिंग के सामने खड़ी एक रिक्शा में खेल रहा था, तभी 43 वर्षीय मोहम्मद सोहैल हसन खान ने अपने पालतू कुत्ते को जानबूझकर बच्चे की ओर छोड़ दिया। कुत्ते ने बच्चे पर हमला कर उसकी ठुड्डी पर काट लिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।

जानकारी के मुताबिक, इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 291, 125 और 125(क) के तहत केस दर्ज किया है। इस दर्दनाक घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद लोगों में आक्रोश की लहर है। नेटिजन मुंबई पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं और आरोप लगा रहे हैं कि इतनी गंभीर घटना के बावजूद आरोपी को केवल एक नोटिस देकर छोड़ दिया गया, जबकि उससे सख्ती से निपटना चाहिए था। घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article