मुंबई

Thane: सरकारी काम में डाली बाधा, 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ‘समर्पित माल गलियारा’ परियोजना के कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एक प्रतिनिधि की शिकायत पर शुक्रवार को चार महिलाओं समेत 15 लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की 353 सहित और कई और धाराएं लगाई गई हैं।

Image

ठाणे में सरकारी काम में बाधा डालने पर 15 लोगों पर केस दर्ज

Photo : iStock

Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ‘समर्पित माल गलियारा’(डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर) परियोजना के कार्य में बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। परियोजना के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर शुक्रवार को चार महिलाओं समेत 15 लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं 353 सहित गलत तरीके से रोकना, अवैध रूप से एकत्र होना, शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करने के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

निर्माण कार्य में डाली बाधा

नारपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि 13 जून को भिवंडी क्षेत्र में ओवली गांव की सड़क और माल ढुलाई गलियारा के बीच रेलवे क्रॉसिंग को जोड़ने वाले फ्लाईओवर पर निर्माण कार्य के दौरान यह घटना हुई। उन्होंने कहा कि इस भूमि से कोई संबंध नहीं होने के बावजूद कुछ ग्रामीण अवैध तरीके से सरकारी परिसर में घुस आए और मिट्टी खोदने वाली मशीन के सामने खड़े हो गए और उन्होंने काम में बाधा डाली।

लगाई गईं ये धाराएं

अधिकारी ने आगे बताया कि परियोजना के एक प्रतिनिधि की शिकायत पर शुक्रवार को चार महिलाओं समेत 15 लोगों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धाराओं 353 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 341 (गलत तरीके से रोकना) 141, 143, 149 (अवैध रूप से एकत्र होना), 147 (दंगा), 504 (शांति भंग करने के लिए जानबूझकर अपमान करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article