मुंबई

​Mumbai Weather Today: महाराष्ट्र में मौसम का कहर, मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त, इन जिलों में भी भारी वर्षा का अलर्ट

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने कई जिलों में येलो अलर्ट तो कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। बीते दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण यहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जलभराव के कारण लोगों को परेशान की सामना करना पड़ रहा है।

Image

मुंबई में बारिश का अलर्ट (फोटो -AI)

Maharashtra Weather: महाराष्ट्र में एक बार फिर मौसम की चाल बदलने लगी है। राजधानी मुंबई समेत प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार दशहरे तक प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। बता दें कि शनिवार रात से मुंबई समेत कई जिलों में बारिश हो रही है। लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों पर जलभराव हो गया है, इससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। मुंबई में भारी बारिश के कारण एक बार फिर जनजीवन अस्त-व्यस्त देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों में 72 घंटों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइए अब आपको बताए कैसा रहेगा आज महाराष्ट्र में मौसम का हाल-

मुंबई में बारिश का अलर्ट

बीते दिनों मौसम विभाग ने मुंबई में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई में अगले तीन दिन तक भारी बारिश होगी। आज शहर में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज बारिश होगी।

महाराष्ट्र के किन जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने पूरे महाराष्ट्र में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं कुछ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, आज मुंबई के साथ पालघर, ठाणे, रायगढ़, नासिक और पुणे में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा रत्नागिरी, धुले, सिंधुदुर्ग, अहिल्यानगर, कोल्हापुर, सतारा और छत्रपति संभाजीनगर में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

कल महाराष्ट्र में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कल यानी 30 सितंबर को प्रदेश की राजधानी मुंबई समेत ठाणे, पालघर, रायगढ़, पुणे, नासिक, धुले, औरंगाबाद, अहमदनगर, सतारा, कोल्हापुर, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article