मुंबई

Mumbai News: झगड़े के बाद गर्लफ्रेंड को लगा दी आग, 80 % जली लड़की; तड़पता देखता रहा आरोपी

ठाणे में एक 17 वर्षीय किशोर ने झगड़े के बाद एक लड़की को उसके घर में आग लगा दी, जिससे वह 80 प्रतिशत जल गई है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।

Image

platform desk

ठाणे : शहर में झगड़े के बाद एक किशोर ने 17 वर्षीय एक लड़की को कथित तौर पर उसके ही घर में आग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 24 अक्टूबर को बालकुम इलाके में हुई। पीड़िता का इलाज चल रहा है जो लगभग 80 प्रतिशत जल गई है और उसकी हालत गंभीर है। कपूरबावड़ी थाने के वरिष्ठ निरीक्षक प्रवीण माने ने बताया कि 17 वर्षीय आरोपी, किशोरी का दोस्त था। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है तथा उस पर हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

दोनों के बीच था झगड़ा

अधिकारी ने बताया कि यह हमला कथित तौर पर दोनों के बीच "पहले हुए झगड़े" के कारण किया गया। किशोर ने लड़की के घर जाकर कथित तौर पर उस पर ज्वलनशील पदार्थ डाला और उसे आग लगा दी। लड़की के शोर मचाने के बावजूद, आरोपी मौके पर ही मौजूद रहा और उसने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। इसके बाद आरोपी लड़की को ठाणे के सरकारी अस्पताल ले गया जहां से उसे बाद में उपचार के लिए मुंबई के केईएम अस्पताल भेज दिया गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद किशोर को हिरासत में लेकर किशोर न्यायालय के सामने पेश किया गया। न्यायालय ने उसे रिमांड होम में रखने का आदेश दिया। कपूरबावड़ी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 (हत्या का प्रयास) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया है।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article