मुंबई

Maharashtra: ठाणे में नगर निकाय ने मीरा भायंदर में बस स्टॉप का नाम ‘बांग्लादेश' रखा

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 17, 2023, 11:56 PM IST

Maharashtra: यह बस स्टॉप भायंदर पश्चिम स्थित उत्तान चौक में है और शुक्रवार को नगर निकाय द्वारा ‘बांग्लादेश’ नाम का बोर्ड लगाए जाने के बाद से निवासियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Image

मीरा भायंदर में बस स्टॉप का नाम ‘बांग्लादेश' रखा गया

Maharashtra: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के मीरा भायंदर में एक बस स्टॉप का नाम ‘बांग्लादेश’ रखा गया है। यह बस स्टॉप भायंदर पश्चिम स्थित उत्तान चौक में है और शुक्रवार को नगर निकाय द्वारा ‘बांग्लादेश’ नाम का बोर्ड लगाए जाने के बाद से निवासियों के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

क्यों रखा नाम

एक निवासी ने कहा- "इलाके में पश्चिम बंगाल से आए लोग रहते हैं, जो सालों पहले नौकरी और सस्ते आवास की तलाश में यहां पहुंचे थे। इस क्षेत्र को मूल रूप से इंदिरा नगर के नाम से जाना जाता है, लेकिन बंगालियों की उपस्थिति के कारण इसे ‘बांग्लादेश’ भी कह देते हैं।"

विरोध में लोग

कई स्थानीय निवासियों ने बस स्टॉप के नाम का विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि इससे इलाके की पहचान प्रभावित होगी। उन्होंने इस नाम को वापस लेने की अपील की है।

End of Article