मुंबई

मुंबई में Lamborghini कार कोस्टल रोड पर डिवाइडर से टकराई, हादसे का खतरनाक वीडियो हुआ वायरल

पुलिस को संदेह है कि मुंबई में भारी बारिश की वजह से सड़क पर पानी भरने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि 52 वर्षीय चालक आतिश शाह ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क पर फिसलकर डिवाइडर से जा टकराई।

Image

मुंबई में एक तेज रफ्तार Lamborghini का एक्सीडेंट

Mumbai Lamborghini Viral Video: महाराष्ट्र के मुंबई में एक तेज रफ्तार लैम्बोर्गिनी कार मुंबई के कोस्टल रोड पर डिवाइडर से टकरा गई। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह हुई इस घटना में कार चालक बाल-बाल बच गया। बाद में इस घटना का एक वीडियो विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर सामने आया।

कार से नियंत्रण खो बैठे चालक

पुलिस को संदेह है कि मुंबई में भारी बारिश की वजह से सड़क पर पानी भरने के कारण यह दुर्घटना हुई। उन्होंने बताया कि 52 वर्षीय चालक आतिश शाह ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप कार सड़क पर फिसलकर डिवाइडर से जा टकराई।

नेपियन सी रोड पर रहने वाले शाह दक्षिण मुंबई के कोलाबा जा रहे थे। दुर्घटना में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। अधिकारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त कार को बाद में सड़क से हटा दिया गया।

चालक के खिलाफ मामला दर्ज

उन्होंने बताया कि वर्ली पुलिस ने क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) से कार की जांच करने को कहा है ताकि यह पता चल सके कि कार में कोई तकनीकी खराबी तो नहीं थी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शाह के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।

लैम्बोर्गिनी के साथ ये क्या हो रहा?

कारों के शौकीन रेमंड लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने रविवार को अपने 'X' हैंडल पर दुर्घटना का वीडियो साझा किया और इस पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'एक बार फिर, एक और लैम्बोर्गिनी हादसे का शिकार हुई। इस बार मुंबई के कोस्टल रोड पर। क्या इन कारों में 'ट्रैक्शन' भी है? लैम्बोर्गिनी के साथ क्या हो रहा है....?'

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

गुजरात में यूनिफॉर्म सिविल कोड-2026 लागू: राष्ट्रपति की मिली हरी झंडी, शादी और लिव-इन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य, उल्लंघन पर भारी जुर्माना

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

'दूसरी पार्टी में नहीं जा रहा, रिश्ते अपनी जगह-मिशन बड़ा', आकाश आनंद ने मायावती से मांगी माफी, अशोक सिद्धार्थ पर फैसले का किया समर्थन

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

9 साल का इंतजार भी नहीं ला सका राहत, बारापुला फेज-3 की दूसरी लेन खुलने के बाद भी क्यों लग रहा जाम

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी: अजय राय की होगी छुट्टी! अराधना मिश्रा 'मोना' बन सकती हैं नई प्रदेश अध्यक्ष, समझें नया सोशल फॉर्मूला

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा

Tamil Nadu: गांधी जयंती पर CM विजय ने लॉन्च की ‘वेट्री पयनम तिट्टम’ योजना, महिलाओं और ट्रांसजेंडर्स को बसों में मिलेगी मुफ्त यात्रा