मुंबई

ठाणे में हैवानियत... सोशल मीडिया पर किशोरी से की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर किया गैंगरेप; 7 आरोपी गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में 17 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ 7 लोगों ने दुष्कर्म किया। उनमें से एक आरोपी की दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए किशोरी के साथ हुई। आरोपी ने किशोरी को ब्लैकमेल कर अपने 6 अन्य दोस्तों के साथ मिलकर 5 महीने तक गैंगरेप किया। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो (PTI)

Photo : PTI

Thane Crime News: महाराष्ट्र में ठाणे जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जहां कल्याण की 17 वर्षीय लड़की के साथ पिछले पांच महीनों में सात लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किया गया, जिनमें से एक ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की थी। जिसके बाद उसे ब्लैकमेल कर आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपियों को कोर्ट में किया गया पेश

अधिकारियों ने बताया कि सातों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कल्याण जिला एवं सत्र न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि यह अपराध तब उजागर हुआ जब पीड़िता के परिवार वालों को उसका आपत्तिजनक वीडियो ऑनलाइन प्रसारित होता दिखाई दिया।

मेडिकल रिपोर्ट में गर्भवती थी पीड़िता

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, पीड़िता एक कॉलेज छात्रा है और इस साल अप्रैल में पहली बार सोशल मीडिया पर एक आरोपी से मिली थी। महात्मा फुले पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी उसकी सहमति के बिना उनके यौन संबंधों का वीडियो बनाता था। फिर उसने ये आपत्तिजनक वीडियो अपने छह दोस्तों के साथ साझा कर दिए। उन्होंने बताया कि सभी ने लड़की को यौन संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल किया और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करने की धमकी भी दी। पीड़िता की मेडिकल जांच में पता चला कि वह गर्भवती थी। आरोपियों पर अब बाल यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!