मुंबई

मुंबईवासियों को दिवाली उपहार: मुंबई के 6 स्टांप ऑफिस में कहीं भी कराएं रजिस्ट्रेशन, क्षेत्रीय बाध्यता हुई खत्म

Mumbai: मुंबई में नागरिकों और व्यवसायों को दिवाली पर महाराष्ट्र सरकार ने एक बड़ा तोहफा दिया है। दस्तावेजों को पंजीकरण के लिए खत्म की गई क्षेत्रीय बाध्यता। अब मुंबई के लोग शहर के 6 स्टांप्प कार्यालयों में कहीं से भी डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Image

मुंबई के 6 स्टांप ऑफिस में कहीं भी कराएं डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन (Photo - Canva)

Mumbai News: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने राजधानी मुंबई के नागरिकों और व्यवसायों को दिवाली के शुभ अवसर पर एक महत्वपूर्ण उपहार हुए एक बड़ा निर्णय लिया है। यह निर्णय मुंबई की जनता के लिए बहुत लाभकारी है। अब मुंबई शहर (टाउन) और उपनगरों के नागरिक, व्यवसायी और कंपनी मालिक अपने दस्तावेजों को पंजीकृत कराने के लिए क्षेत्र सीमा की पुरानी शर्त से पूरी तरह से मुक्त हो गए हैं। इसका अर्थ यह है कि वह अपने क्षेत्र के साथ मुंबई के 6 स्टांप ऑफिस से भी दस्तावेजों को पंजीकृत करवा सकते हैं। इस महत्वपूर्ण सुधार से मुंबई वासियों का समय बचेगा और उन्हें परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। साथ ही साथ डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन तथा ऑफिशियल कार्यों में तेजी आएगी।

मुंबई के 6 स्टांप कार्यालयों से करा सकते हैं दस्तावेज पंजीकरण

फडणवीस सरकार के इस निर्णय के बाद, निवासियों या व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अब यह बाध्यता नहीं रहेगी कि वे जिस क्षेत्र में स्थित हैं, उसी क्षेत्र के स्टांप्प कार्यालय में पंजीकरण कराएं। इस शर्त को पूरी तरह से हटा दिया गया है। अब मुंबई शहर और उपनगरों के नागरिक संपत्ति अनुबंध, किराया अनुबंध, उत्तराधिकार अधिकार और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों का पंजीकरण मुंबई के छह स्टांप्प ऑफिस में से किसी में भी करा सकते हैं।

इन छह कार्यालयों में करा सकते हैं पंजीकरण

मुंबईवासियों को यह सुविधा बोरीवली, कुर्ला, अंधेरी, मुंबई शहर और प्रधान स्टांप्प ऑफिस (जो पुराने कस्टम हाउस के पास स्थित स्टांप्प कलेक्टर के कार्यान्वयन एक और दो कार्यालयों के अंतर्गत आता है) सहित छह स्टांप्प कार्यालयों में से किसी में भी दस्तावेजों को पंजीकृत कराने की अनुमति देती है। इस संबंध में सरकारी राजपत्र जारी कर दिया गया है। यह सुधार नागरिक सेवाओं को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिससे पंजीकरण प्रक्रिया में लगने वाले समय और भीड़भाड़ में कमी आएगी।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article