मुंबई

Maharashtra News: देवी विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव से हड़कंप, अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार; गांव में पुलिस बल तैनात

बुलढाणा के बावणवीर गांव में हर साल आयोजित होने वाले जुलूस के दौरान पथराव हो गया। जिसके बाद अलग-अलग पंडाल के लोगों ने आरोपियों के गिरफ्तारी होने तक मूर्ति विसर्जन रोक दिया। पुलिस के समझाने के बाद आज सुबह विसर्जन किया गया। पुलिस ने इस मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं पथराव के दौरान घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Image

बावणवीर गांव में पुलिस बल तैनात

Buldhana News: महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के बावणवीर गांव में बीती रात देवी के विसर्जन जुलूस के दौरान अज्ञात लोगों ने पथराव किया। जिससे गांव में अफरातफरी मच गई। इस पथराव में कुछ लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर 10 लोगों को हिरासत में लिया। इस घटना के बाद गांव के अलग-अलग पंडालों के लोगों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक देवी की मूर्ति विसर्जन को रोक दिया। पुलिस के समझाने के बाज सुबह करीब 6 बजे मूर्ति विसर्जन किया गया।

हर साल आयोजित होता है जुलूस

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बावणवीर में हर साल यह जुलूस आयोजित होता है। इस बार मूर्ति विसर्जन के दौरान रास्ते पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर बहस शुरू हुई। जिसके बाद यह विवाद हिंसा में बदल गया। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घटना स्थल पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। अब तक 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है।

अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील

पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने को कहा है। इस घटना के दौरान घायल हुए कुछ लोगों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इलाके के CCTV फुटेज को खंगाल रही है। साथ ही वायरल वीडियो की मदद से भी आरोपियों की पहचान की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और अब गांव में शांति है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article