मुंबई: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार 19 नवंबर को गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप का फाइनल (india vs australia world cup final 2023) मुकाबला खेला जाएगा। वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को ऐतिहासिक बनाने के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें बड़ी तैयारी कर रही हैं। फाइनल मुकाबले से पहले दोनों ही टीमों के पुराने आंकड़ों और उनके वर्तमान फॉर्म को देखते हुए हार-जीत को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। वहीं, भारत के कोने-कोने से लोग अपनी टीम की जीत के लिए दुआएं कर रहे हैं। इसी बीच मुंबई में भारतीय टीम के विजयी होने और वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम करने के लिए क्रिकेट प्रेमी हवन पूजन कर रहे हैं। फैंस का कहना है 'जीतेगा भई जीतेगा मेरा भारत जीतेगा'।
वहीं, फाइनल मुकाबले के लिए फैंस में जबरदस्त उत्साह है। रविवार को छुट्टी के दिन फाइनल मुकाबला होने से रोमांच चरम पर रहने की उम्मीद है।
