मुंबई

लातूर में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, खेत बने तालाब-फसलें बर्बाद, गांवों में जारी अलर्ट

लातूर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। नदियां-नाले उफान पर हैं और खेत जलमग्न हो चुके हैं, जिससे किसानों की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं। कई गांवों में हालात बेकाबू हैं और प्रशासन ने सतर्कता बरतने की अपील की है।

Image

लातूर में मूसलाधार बारिश का कहर

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Latur Heavy Rainfall: पिछले कुछ दिनों से महाराष्ट्र के कई जिले बरसा की मार झेल रहे हैं। अब इसी कड़ी में लातूर जिले की तस्वीरें सामने आ रही हैं, जहां लगातार हो रही भारी बारिश ने आम जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियां और नाले उफान पर हैं, खेत तालाब में बदल गए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति बेहद चिंताजनक होती जा रही है। औसा तहसील के सेलू गांव में बीते तीन घंटों से मूसलधार बारिश हो रही है, जिससे नदियों-नालों ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।

एक किसान पानी के तेज बहाव में बहा

इसी दौरान एक किसान पानी के तेज बहाव में बह गया, लेकिन ग्रामीणों की सतर्कता और साहस की वजह से उसकी जान बचा ली गई। प्रशासन की ओर से अलर्ट जारी कर लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों, नालों और तालाबों के पास जाने से बचें। वहीं, बारिश के चलते खेतों में पानी भर गया है और फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी हैं।

स्थायी समाधान कब मिलेगा

गांवों के कई हिस्सों में स्थिति काबू से बाहर होती जा रही है। लातूर में हो रही यह मूसलधार बारिश एक बार फिर ग्रामीण इलाकों के लिए संकट का कारण बन गई है। प्रशासन मुस्तैद है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए स्थायी समाधान कब मिलेगा?

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article