मुंबई

मुंबई में आज झमाझम बरसेंगे मेघ, भारी बारिश का अलर्ट जारी, कल दस्तक देगा मॉनसून

Monsoon in Mumbai: मुंबई में सोमवार से मंगलवार के बीच मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। मौसम विभाग ने आगामी 2 दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश से मुंबईकरों को गर्मी से राहत मिलेगी। आज भी मुंबई में झमाझम बारिश होगी।

Image

मुंबई में बारिश का अलर्ट

Mumbai Rain Alert: मुंबई में उमस भरी गर्मी और तेज धूप से लोग परेशान हैं। यहां उमस का स्तर बढ़ता जा रहा है। लेकिन जल्द ही मुंबईकरों को गर्मी से राहत मिलने वाली है। मुंबई समेत आसपास के इलाकों में आज अच्छी बारिश होने का अनुमान है। यहां 40 से 60 एमएम तक बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने आगामी 72 घंटों के लिए एमएमआर के लिए बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। बारिश के कारण मुंबई में एक से दो दिन में गर्मी से निजात मिलने की उम्मीद है। सोमवार को यहां पर मॉनसून की भी दस्तक होने वाला है।

इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

क्षेत्रीय मौसम विभाग ने आगामी 2 दिन के लिए मुंबई और पालघर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं ठाणे लिए 11 जून और रायगढ़ के लिए 10-11 जून को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पुणे, सिंधुर्ग और प्रदेश की अन्य जगहों पर भी भारी बारिश की संभावना है। मुंबई में सोमवार से मंगलवार के बीच मॉनसून पूरी तरह से सक्रिय हो जाएगा। जिससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट देखने को मिल सकती है। बारिश से मुंबई के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

शनिवार को हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं उमस का स्तर बढ़कर 75 फीसदी तक पहुंच गया है, दिन में आद्रता 64 फीसदी दर्ज हुई। शनिवार को मुंबई उपनगर, ठाणे और वसई-विरार के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश हुई।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article