मुंबई लोकल से गिरकर 34 वर्षीय एक GRP कांस्टेबल की मौत हो गई। दुर्घटना मुंबई में दीवा और मुंब्रा स्टेशनों के बीच हुई, जिसमें 34 वर्षीय GRP जवान विक्की मुख्यदल की मौत हो गई। GRP में तैनात ठाणे निवासी विक्की सादे कपड़ों में ड्यूटी पर जा रहे थे, जब वह भीड़भाड़ वाली लोकल ट्रेन से गिर गए।
इस हादसे में विक्की के अलावा तीन अन्य लोगों की भी जान गई और नौ यात्री घायल हो गए थे। उन्हें कल्याण और ठाणे के अस्पतालों में भर्ती किया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि मानसून की गीली पटरियों और ट्रेन के झटके ने हादसे को गंभीर बना दिया।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और जांच के आदेश दिए। रेलवे बोर्ड ने भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए नई ट्रेनों में ऑटोमैटिक डोर क्लोज की सुविधा और पुरानी ट्रेनों में इसे जोड़ने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा, लोकल ट्रेनों में सुधार के लिए दरवाजों में लूवर्स और कोच की छत पर वेंटिलेशन यूनिट्स लगाने की योजना बनाई गई है। नए डिजाइन वाली पहली ट्रेन नवंबर 2025 तक तैयार होने की उम्मीद है और इसे जनवरी 2026 तक सेवा में लाया जाएगा।
