मुंबई

Gold Price Today in Mumbai 13 Nov-24: मुंबई में सस्ता हुआ सोना और चांदी, जानें क्या है आज का रेट

मुंबई में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने के भाव में गिरावट आई। कल की तुलना में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 76,850 रुपये रहा। वहीं, चांदी की कीमत स्थिर है और आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 91,000 रुपये रही।

Image

फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

मुंबई में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने की कीमत में गिरावट देखी गई है। मुंबई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 7,685 रुपये है, जो कल की अपेक्षा 44 रुपये सस्ता है। वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत 7045 रुपये है, जो कल की तुलना में 40 रुपये सस्ता है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने की कीमत 5764 रुपये है, जो कल से 33 रुपये सस्ता है। बता दें कि मुंबई में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,850 है। बता दें कि पिछले पांच दिनों से मुंबई में सोने की दरों में गिरावट हो रही है। इसके अलावा मुंबई में बुधवार को एक किलोग्राम चांदी की कीमत 91,000 रुपये रही। मुंबई में कल भी यानी कि मंगलवार को चांदी की कीमत एक किलोग्राम 91,000 रही थी, इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मुंबई में सोने का भाव

गोल्ड (कैरेट)एक ग्राम10 ग्राम
24 कैरेट7,68576,850
22 कैरेट7,04570,450
18 कैरेट 5,764 57,640

मुंबई में चांदी का भाव

मुंबई में पिछले कुछ दिनों से चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं आया है। चांदी 91,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है। अगर हम आज एक ग्राम चांदी की बात करें तो एक ग्राम चांदी का रेट 91 रुपये, आठ ग्राम चांदी का रेट 728 रुपये, 10 ग्राम चांदी का भाव 910 रुपये, 100 ग्राम चांदी का भाव 9100 रुपये और एक किलो चांदी का रेट 91,000 रुपये है। मुंबई के चांदी के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article