मुंबई

Mumbai News: ऑर्थर रोड जेल में मचा बवाल, दो कैदियों के गुट में भिड़ंत; गैंगस्टर सुरेश पुजारी हमले का शिकार

मुंबई की आर्थर रोड जेल में कैदियों के दो गुटे को बीच हुई झड़प में गैंगस्टर सुरेश निशाने पर आ गया। मामूली बात पर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जिसमें मारपीट में पुजारी और उसके साथी भी शामिल हो गए। इस दौरान कोई भी घायल नहीं हुआ है। पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

Image

सांकेतिक फोटो - (PC - istock)

Mumbai Crime News: मुंबई की आर्थर रोड जेल में गैंगस्टर सुरेश पुजारी और उसके साथियों की कैदियों के दूसरे गुट के साथ झड़प हुई। जिसने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया और उनमें मारपीट शुरू हो गई। हालांकि इस दौरान किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। जेल प्रशासन की शिकायत पर सात कैदियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुजारी पर 50 से अधिक आपराधिक केस दर्ज हैं।

6 जुलाई को हुई कैदियों में झड़प

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना छह जुलाई को उस समय हुई जब एक बैरक में एक कैदी ने अपने पैर फैला रखे थे और उसी दौरान एक अन्य गुट का एक कैदी उस रास्ते से गुजर रहा था। उन्होंने बताया कि पैर फैलाने पर वहां से गुजरने में दिक्कत होने पर कैदी ने आपत्ति जतायी, जिसके बाद पैर फैलाकर बैठे कैदी ने उससे गाली-गलौज की। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इसी बैरक में बंद सुरेश पुजारी और उसके कुछ साथी भी इस झगड़े में शामिल हो गए। एक अधिकारी ने बताया कि चार कैदियों ने पुजारी के साथ कथित तौर पर मारपीट की। उन्होंने बताया कि पुजारी ने लड़ाई में बीच-बचाव की कोशिश की थी लेकिन दूसरे समूह के कैदियों ने उसकी पिटायी कर दी। इसके बाद गैंगस्टर और उसके साथियों ने भी दूसरे समूह के कैदियों की पिटायी की।

अधिकारी ने बताया कि झगड़ा शुरू होने के कुछ ही देर बाद जेल प्राधिकारियों ने बीच-बचाव किया और स्थिति को काबू में किया। उन्होंने बताया कि जेल प्रशासन की शिकायत के आधार पर एन एम जोशी मार्ग पुलिस थाने में सात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 194 (2) (झगड़ा करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। सुरेश पुजारी, गैंगस्टर रवि पुजारी का पूर्व सहयोगी रह चुका है। उसे कई वर्षों तक फरार रहने के बाद 2021 में फिलीपीन से भारत लाया गया। उसके खिलाफ मुंबई, नवी मुंबई और ठाणे के विभिन्न पुलिस थानों में रंगदारी और अन्य अपराधों के 50 से अधिक मामले दर्ज हैं।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article