मुंबई

G 20 MEET: चार दिन मुंबई में रहेगा जाम, कई रूट्स पर व्हीकल्स रहेंगे बंद, जानिए रूट डायवर्जन का पूरा मैप

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 12, 2022, 01:55 PM IST

G 20 MEET: मुंबई में सोमवार को जी-20 बैठक शुरू हुई है। ऐसे में शहर के कई रास्तों पर रूट डायवर्जन किया गया है। इसके लिए मुंबई ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन मैप भी तैयार किया गया है। सांताक्रुज (ईस्ट) में होटल ग्रैंड हयात के आसपास के कई रास्तों में बदलाव किया गया है।

Image

जी-20 बैठक से रूट डायवर्जन (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • मुंबई के कई रास्तों में बड़ा बदलाव
  • मुंबई ट्रैफिक पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन मैप तैयार
  • ग्रैंड हयात के आसपास के कई रास्तों में बदलाव


Mumbai G 20 MEET: देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में सोमवार को जी-20 बैठक शुरू हो चुकी है। ऐसे में मुंबई पुलिस ने सुरक्षा के सभी इंतजाम किए हुए हैं। वहीं शहर के लोगों को भारी जाम का सामना करना पड़ सकता है। यह जी-20 बैठक सोमवार सुबह (12 दिसंबर) से 16 दिसंबर तक चलेगी। ऐसे में मुंबई वासियों को जाम की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने कई रूट डायवर्जन भी किए हैं, जिसके लिए पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन मैप भी तैयार किया गया है।

जी-20 की बैठक सांताक्रुज (ईस्ट) में होटल ग्रैंड हयात में होगी। चूंकि यह क्षेत्र वकोला यातायात विभाग के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए उन्होंने वाहनों के आवागमन पर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं। 12 से 16 दिसंबर के बीच नए ट्रैफिक दिशा निर्देश लागू होंगे। ये हैं मुंबई ट्रैफिक पुलिस की नई गाइडलाइंस-

नई गाइडलाइंस

एमरजेंसी सेवाओं के वाहनों को छोड़कर, पुराना सीएसटी रोड, हनुमान मंदिर, नेहरू रोड से वकोला पाइप लाइन रोड से होटल की ओर आने वाले हर तरह के वाहनों की न तो एंट्री होगी और न ही पार्किंग। आपातकालीन वाहनों को छोड़कर सभी वाहनों का एंट्री पटक कॉलेज रोड से छत्रपति शिवाजी नगर रोड तक होटल में वर्जित रहेगी। वहीं हनुमान मंदिर, नेहरू रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को मिलिट्री जंक्शन की ओर से होते हुए हंसबुगरा रोड या फिर अंबेडकर जंक्शन की ओर जाना होगा।

इस रूट पर भी जाने से बचें

वहीं ओल्ड सीएसटी रोड से आने वाले वाहन हंसबुगरा जंक्शन से दाईं ओर लेते हुए आगे जाएंगे। इसके अलावा वकोला जंक्शन से सांताक्रुज स्टेशन, नेहरू रोड या वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की ओर से भी जा सकते हैं। जी-20 की बैठक से होने वाले प्रभावित ट्रैफिक को लेकर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी भी दी है। पुलिस ने कहा है कि कलिना में जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले, यातायात प्रबंधन में परिवर्तन 12 दिसंबर, 12 बजे से 16 दिसंबर, शाम 4 बजे तक लागू रहेंगे। यह सुचारू यातायात की सुविधा और असुविधा या खतरे से बचने के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि भारत ने कई चुनौतियों के समय में जी-20 की बैठक की अध्यक्षता ग्रहण की है, जिसमें COVID-19 महामारी, भू-राजनीतिक तनाव, बढ़ती खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा चिंताएं, बढ़ते कर्ज संकट, मुद्रास्फीति के दबाव और मौद्रिक तंगी शामिल हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article