मुंबई

मुंबई से चलेगी देश की पहली Water Taxi, मिनटों में पहुंचेंगे नवी मुंबई एयरपोर्ट

मुंबई में देश की पहली वॉटर टैक्सी की शुरुआत करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस टैक्सी के माध्यम से मुंबई में कहीं से भी आगामी नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक मात्र 17 मिनट में पहुंच जा सकेगा। कम समय में बिना भीड़-भाड़ में फंसे यात्रा करने लिए ये एक अच्छा ऑप्शन साबित होगा।

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Mumbai Water Taxi: आगामी नवी मुंबई इंटरनेशनल हवाई अड्डे तक का सफर वाटर टैक्सी से आसान करने की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस टैक्सी के माध्यम से यात्री मुंबई से 17 मिनट के नवी मुंबई के आगामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंग। कम समय में यात्रा के साथ वाटर टैक्सी शहर में बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने में भी लाभकारी साबित हो सकती है। इससे सड़कों पर बढ़ते ट्रैफिक में भी कमी आ सकती है। केंद्रीय सड़क एवं राजमार्ग मंत्री ने रविवार रात को ठाणे जिले में आयोजित चुनावी रैली को संबोधित करते हुए वॉटर टैक्सी के संबंध में लोगों से बात की। आइए आपको इसके बारे में बताएं -

मिनटों में पूरा होगा घंटों का सफर

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया 20 नवंबर से शुरू होने वाली है। ऐसे में पार्टियों द्वारा चुनाव रैलियों का आयोजन किया जा रहा है। लोगों को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी के लिए वोट मांगे जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को महाराष्ट्र के ठाणे जिले में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित वॉटर टैक्सी सेवा से लोग मुंबई में कहीं से भी आगामी नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 17 मिनट में पहुंच सकेंगे। इससे यात्रा का समय कम होगा। उन्होंने मुंबई तथा ठाणे में संपर्क में बदलाव लाने और यातायात की भीड़ भाड़ को कम करने के मकसद से सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं को रेखांकित किया।

भारत की पहली वॉटर टैक्सी

नवी मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का परिचालन मार्च 2025 में शुरू होने की उम्मीद है। गडकरी ने कहा कि प्रस्तावित जल टैक्सी सेवा शुरू होने पर यात्रियों को मुंबई के किसी भी हिस्से से नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक पहुंचने में "केवल 17 मिनट" लगेंगे। मंत्री ने कहा कि इस पहल का समर्थन करने के लिए हवाई अड्डे के पास 'जेटी' का निर्माण पहले ही किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि "मुंबई और ठाणे के आसपास के विशाल समुद्री मार्गों का इस्तेमाल कर हम यातायात की भीड़ और वायु प्रदूषण को काफी हद तक कम कर सकते हैं।" मुंबई और पुणे में यातायात संबंधी समस्याओं पर गडकरी ने नई दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इसे पूरी तरह शुरू हो जाने पर बाहरी यातायात का मार्ग परिवर्तित हो जाएगा तथा महानगरीय क्षेत्रों में भीड़भाड़ कम हो जाएगी।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल

Delhi Power Cut (कल का पावरकट 8 सितंबर 2026): पंजाबी बाग, वसंत कुंज, मंगोलपुरी सहित इन इलाकों में रहेगी बिजली गुल, देखें पूरा शेड्यूल