नोएडा

खुशखबरी: नोएडा-ग्रेनो की सड़कों पर जल्द दौड़ेगी इलेक्ट्रिक सिटी बसें

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में इलेक्ट्रिक सिटी बसों के संचालन के लिए लंबे समय से तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही लोगों का ये इंतजार भी खत्म होने वाला है। क्योंकि प्राधिकरण द्वारा इस योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। करीब 5 से 6 महीने में नोएडा और ग्रेनो की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेगी।

Image

इलेक्ट्रिक बसें

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एरिया में इलेक्ट्रिक बसें चलाने की तैयारी तेजी हो गई है। इलेक्ट्रिक बसें तीनों शहरों को मेट्रो स्टेशनों से जोड़ेंगी, ताकि यात्रियों को अधिक से अधिक लाभ मिल सकें और उन्हें मेट्रो स्टेशनों व अन्य आसपास के स्थानों पर जाने में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। साथ ही इलेक्ट्रिक बसें शहर में प्रदूषण कम करने में भी मददगार साबित हो सकती हैं। जानकारी के अनुसार, इन तीनों शहरों में कुल 500 बसे चलाई जाएंगी, ताकि यात्री सुविधा को और अधिक बढ़ाया जा सके। आइए आपको इसके बारे में विस्तार से बताएं -

पीएम ई बस योजना के तहत चलेंगी बसें

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एरिया में चलने वाली 500 बसें पीएम ई बस योजना के तहत शुरू की जाएंगी। यह तय किए गए 31 रूटों पर पहले चलाई जाएंगी। उसके बाद आवश्यकता लगने पर इसका विस्तार भी किया जाएगा। बता दें कि नोएडा में 200 ई बसें, ग्रेटर नोएडा और यमुना एरिया में 150-150 ई बसों का संचालन किया जाएगा। इन शहरों में सिटी बस सेवा को प्राधिकरण द्वारा अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इस महीने से शुरू हो सकता है संचालन

हाल ही में बसों के संचालन और इसकी तैयारी को लेकर प्राधिकरण और उत्तर प्रदेश के उपक्रम डायरेक्ट्रेट अर्बन ट्रांसपोर्ट के बीच बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में बताया गया कि जिन रूटों पर ई-बसों का संचालन किया जाएगा, उनके सर्वे का कार्य पूरा हो गया है। एक अधिकारी ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर इन 31 रूटों में बदलाव किया जा सकता है। सर्वे का कार्य पूरा होने के बाद अब बसें खरीदने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर टेंडर की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। इसके अनुसार बसों के संचालन में अभी 5 से 6 महीने का समय लग सकता है। इसके अनुसार, उम्मीद की जा रही है कि बसों का संचालन मार्च या अप्रैल 2025 से किया जाएगा।

प्राधिकरण वहन करेगी घाटा

जानकारी के लिए बता दें इन तीनों शहरों में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों के संचालन में होने वाले घाटे का वहन प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। हालांकि घाटा कितने प्रतिशत हो सकता है इसको लेकर अभी तक अधिकारी मंथन कर रहे हैं।

ई-स्टेशनों की कार्ययोजना

सिटी बस का संचालन 2020 में बंद कर दिया गया था। उसके बाद से लोगों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर यात्रा करने में काफी परेशानी का सामना कर पड़ा। लेकिन अब यात्रियों को सुविधा देने के लिए प्राधिकरण द्वारा एक बार फिर सिटी बस सेवा की शुरुआत की जा रही है। ई-बसों के संचालन के लिए ई-चार्जिंग स्टेशनों का भी विकास किया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा 50 ई-चार्जिंग स्टेशनों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार