मुंबई

Thane News: ठाणे में गोदाम परिसर में लगी भीषण आग, एक के बाद एक कबाड़ के 40 गोदाम हुए स्वाहा

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 21, 2024, 05:13 PM IST

ठाणे में गुरुवार तड़के कबाड़ के कई गोदामों में आग लग गई। इसमें एक के बाद एक 40 गोदाम जलकर राख हो गए। गनीमत रही कि आग लगने से कोई हताहत नहीं हुए हैं।

Image

कबाड़ गोदाम में लगी आग।

Photo : BCCL

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में गुरुवार को तड़के एक गोदाम परिसर में भीषण आग लग गई। गोदाम परिसर में आग लगने से बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने से कबाड़ के कम से कम 40 गोदाम नष्ट हो गए।

किसी के हताहत होने की खबर नहीं

अग्निशमन अधिकारी सुधीर दुशिंग्स ने कहा कि डोंबिवली क्षेत्र के गोलावली गांव में रात 12 बज कर करीब 20 मिनट पर एक गोदाम परिसर में आग लग गई, जिसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने की सूचना पाकर मौके पर दमकल कर्मी पहुंचे।

आग लगने से हुआ विस्फोट

अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि गोदाम में रखे रासायनिक कचरे के कारण मामूली विस्फोट हुआ, जिससे इलाके में दुर्गंध फैल गई। दमकल विभाग की नौ गाड़ियों को घटनास्थल पर रवाना किया गया।

आग पर पाया गया काबू

अधिकारी ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया, जिसके बाद शीतलन अभियान शुरू किया गया।

उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

Kal Ka Mausam: मानसून फिर बढ़ाएगा मुश्किल, यूपी-बिहार से लेकर मध्य और दक्षिण भारत तक कई इलाकों में जमकर बरसेंगे बादल; जानें लेटेस्ट अलर्ट

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

रोहिणी में दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन छापामारी चक्रव्यूह', 4 दिन की ताबड़तोड़ कार्रवाई में 161 चोरी के वाहन बरामद; 103 आरोपियों की हुई गिरफ्तारी

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

जयपुर हिंसा के बाद पहले स्कूल का ठिकाना बदला, अब नई बिल्डिंग का ऐलान; आशुतोष रांका ने CM का जताया आभार

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

मराठी नहीं सीखी तो बढ़ेगी मुश्किल! महाराष्ट्र में ऑटो-टैक्सी समेत पैसेंजर वाहन चालकों पर सख्ती, भाषा टेस्ट में फेल 777 ड्राइवरों को मिला आखिरी मौका

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान

दिल्ली से दूसरे राज्यों में भेजे जाएंगे खतरनाक कैदी, लागू होगा कैदियों के अंतरराज्यीय स्थानांतरण का प्रावधान