मुंबई

Mumbai में छह मंजिला इमारत में लगी आग, कई लोग फंसे ; BMC का बचाव कार्य जारी

मुंबई में एक छह मंजिला कॉर्पोरेट इमारत में आग लग गई। इमारत में धुआं भरने से विभिन्न मंजिलों पर लोग फंसे हुए हैं।

Image

मुंबई में इमारत में लगी आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

मुंबई: उपनगरीय मुलुंड इलाके में छह मंजिला कॉर्पोरेट इमारत में मंगलवार को सुबह आग लग गई। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि आग सुबह करीब 9.25 बजे छठी मंजिल पर लगी और इमारत में धुआं भर गया जिसमें विभिन्न मंजिलों पर लोग फंसे हुए हैं। अधिकारी ने कहा कि लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के प्रयास जारी है। ये आग एलबीएस रोड पर स्थित एवियर कॉर्पोरेट पार्क के छठे तल पर लगी है। हालांकि, किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नहीं है। आग की खबर पर अग्निशमन विभाग के चार दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं। मुंबई पुलिस, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) और अन्य एजेंसियों के कर्मियों को मौके पर भेजा गया है।

एक और जगह लगी आग

इसके अलावा ठाणे शहर में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को एक पुल मरम्मत स्थल के समीप मजूदरों के लिए बनाए अस्थायी आवास में आग लग गयी। ठाणे महानगरपालिका के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि जब आग लगी तो कम से कम 25 मजदूर घटनास्थल पर सो रहे थे। उन सभी को सुरक्षित वहां से निकाला गया। उन्होंने बताया कि यह अस्थायी आवास ठाणे पश्चिम में साकेत पुल की मरम्मत कर रहे ठेकेदारों ने बनवाया था जिसमें मजदूर रह रहे थे और यहां थिनर एवं पॉलीमर रसायन जैसी सामग्री रखी जा रही थी। अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकलकर्मी और महानगरपालिका के बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article