Mumbai Fire News: मुंबई के मलाड इलाके के दिंडोशी में स्थित एक आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में गुरुवार को भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद आस-पास के इलाके में अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई, जिसके दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे।
किसी के घायल होने की खबर नहीं
नगर निकाय के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 11 बजे मिली और यह मलाड पूर्व में दफ्तरी रोड पर स्थित सेंट्रल प्लाजा कॉम्प्लेक्स की पांचवीं और छठी मंजिल पर कुछ दुकानों तक ही सीमित है। उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।
आग बुझाने में जुटी टीम
अधिकारियों ने बताया कि इमारत की पांचवीं और छठी मंजिल पर धुआं भर गया है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन अभियान के लिए दमकल के कम से कम छह इंजन और अन्य वाहन मौके पर भेजे गए हैं। साथ ही मुंबई पुलिस, बृमुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) तथा अन्य एजेंसियों के कर्मियों को काम पर लगाया गया है।
