मुंबई

Maharashtra: अहिल्यानगर में चार बच्चों समेत कुएं में कूदा पिता, इस वजह से उठाया यह खौफनाक कदम

Maharashtra: अहिल्यानगर में एक व्यक्ति ने अपने चार बच्चों को कुएं में फेंकने के बाद खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि झगड़े की वजह से घर छोड़ने वाली पत्नी के घर वापसी से इनकार करने पर व्यक्ति ने यह खौफनाक कदम उठाया है। लेकिन पुलिस ने कारणों की पुष्टि करने के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।

Image

हिल्यानगर में चार बच्चों समेत कुएं में कूदा पिता (फोटो - iStock)

Maharashtra: महाराष्ट्र के अहिल्यानगर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां शनिवार को एक पिता ने अपने ही चार बच्चों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए जानने का प्रयास कर रही है कि व्यक्ति ने इतना खौफनाक कदम क्यों उठाया। जिस समय यह घटना हुई उस समय व्यक्ति की पत्नी कहां थी आदि सवालों का जवाब खोजा जा रहा है।

पुलिस ने मृतक की पहचान 30 वर्षीय अरुण सुनील काले के रूप में की है और बच्चों की पहचान शिवानी (9), प्रेम (7), वीर (6) और कबीर (5) के रूप में की गई है। पुलिस ने बताया कि सुनील ने पहले अपने चारों बच्चों को एक-एक कर कुएं में फेंका, जिससे उनकी मौत हो गई और उसके बाद खुद भी कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह मामला अहिल्यानगर जिले के कोरहाले गांव का है।

किस वजह से पति ने उठाया ये खौफनाक कदम

पुलिस के मुताबिक, अरुण ने अपनी पत्नी के साथ घरेलू विवाद के चलते यह खौफनाक कदम उठाया है। पुलिस ने बताया कि अरुण और उसकी पत्नी शनिवार सुबह किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था, जिसके कारण वह घर छोड़कर नासिक जिले के येओला स्थित अपने मायके चली गई थी। पुलिस ने बताया कि अरुण अपनी पत्नी के वापस आने से इनकार करने को लेकर परेशान था।

शनिवार को वह बच्चों को बाल कटाने के बहाने स्कूल से ले गया, लेकिन वह बच्चों को बाइक पर बिठाकर अपनी पत्नी को वापस लेने के लिए उसके घर गया था। पत्नी को फोन करने पर उसकी पत्नी ने जवाब नहीं दिया और उसे ब्लॉक कर दिया, जिससे परेशान होकर उसने बच्चों को कुएं में फेंका और खुद भी आत्महत्या कर ली। पुलिस को जांच के दौरान घटनास्थल से मोटरसाइकिल भी मिली है। पुलिस ने मामले को लेकर अरुण की पत्नी से पूछताछ की तो उसने बताया कि युवक ने आत्महत्या करने की धमकी दी थी। पुलिस ने कारणों की पुष्टि के लिए आगे की जांच शुरू कर दी है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'