मुंबई

शिंदे सरकार ने पांच लाख करोड़ के MoU पर किए हस्ताक्षर, महाराष्ट्र में पैदा होंगी 2.5 लाख नौकरियां

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य में पिछले दो साल में पांच लाख करोड़ रुपये के एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे राज्य में 2.5 लाख नौकरियों पैदा होंगी।

Image

फाइल फोटो।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गुरुवार को कहा कि उनकी सरकार के दौरान पिछले दो वर्ष में पांच लाख करोड़ रुपये के सहमति पत्रों पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिनसे 2.5 लाख नौकरियां सृजित होंगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यहां राष्ट्रध्वज फहराने के बाद अपने संबोधन में शिंदे ने कहा कि विकसित भारत के सपने को साकार करने में महाराष्ट्र का योगदान बड़ा होगा।

राज्य में पैदा होंगी 2.5 लाख नौकरियां

मुख्यमंत्री ने कहा, “पिछले दो वर्ष में पांच लाख करोड़ रुपये के सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप 2.5 लाख नौकरियां सृजित होंगी... भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के मामले में महाराष्ट्र पहले स्थान पर है।”

इस बीच, महाराष्ट्र के राज्यपाल सी. पी. राधाकृष्णन ने उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के साथ पुणे के काउंसिल हॉल में तिरंगा फहराया। इस अवसर पर पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान और राजकीय गीत बजाया। स्थानीय सांसद, विधायक, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी तथा नागरिक और बच्चे इस अवसर पर मौजूद थे।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article