मुंबई

ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली से तंग आकर CA ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में दो लोगों को ठहराया जिम्मेदार

मुंबई के सांताक्रूज में 32 साल के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट ने निजी वीडियो को वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेलिंग से तंग आकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में दो लोगों को जिम्मेदार ठहराते हुए 3 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली और लग्जरी कार जबरन लेने का आरोप भी लगाया गया है।

Image

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर मुंबई में CA ने की आत्महत्या

Photo : Times Now Digital

मुंबई के सांताक्रूज इलाके के यशवंत नगर में रहने वाले 32 वर्षीय चार्टर्ड अकाउंटेंट राज लीला मोरे आत्म हत्या कर ली। राज ने एक निजी वीडियो को लेकर लगातार ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर आत्महत्या का यह कदम उठाया। राज ने जहर खाकर अपनी जान दे दी और तीन पन्नों का सुसाइड नोट भी छोड़ा, जिसमें राज ने राहुल परवानी और सबा कुरैशी को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है।

पुलिस के मुताबिक, इन दोनों ने राज के निजी वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे पिछले 18 महीनों में 3 करोड़ रुपये से अधिक की जबरन वसूली की। आरोप है कि इन दोनों ने राज को उसकी कंपनी के खातों से मोटी रकम अपने निजी खातों में ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया और एक लग्जरी कार भी हड़प ली। राज के शेयर बाजार में निवेश और अच्छी सैलरी वाली नौकरी के बारे में उन्हें पहले से जानकारी थी।

राज की मां के अनुसार, वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था। सुसाइड नोट में उसने इन दोनों को ही अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है। राज ने अपने साथी दीपा लखानी के लिए भी एक भावुक चिट्ठी लिखी है, जिसमें उसने विश्वास तोड़ने के लिए माफी मांगी और लिखा कि वह जो भी धोखाधड़ी कर रहा था, वह अकेले कर रहा था। उसने इस चिट्ठी में साफ कहा कि श्वेता और जयप्रकाश को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई न की जाए।

वकोला पुलिस ने इस मामले में धारा 308(3), 308(2), 3(5), 108 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!