मुंबई

महाराष्ट्र में सनसनीखेज वारदात, भाई को नागवार गुजरा बहन का प्यार; पहाड़ से दिया धक्का

महाराष्ट्र के संभाजीनगर में भाई को अपनी बहन का प्यार नागवार गुजरा, जिसके बाद उसने अपनी बहन को मौत के घाट उतार दिया। भाई ने अपनी बहन को घुमाने के बहाने पहाड़ी की तरफ ले गया और वहां से धक्का दे दिया-

Image

सांकेतिक फोटो

Photo : Times Now Digital

Sambhaji Nagar News: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में 25 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय चचेरी बहन के प्रेम संबंध से नाराज होकर उसे कथित तौर पर 500 फीट ऊंची चट्टान से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पड़ोसी जालना जिले के शाहगढ़ निवासी नम्रता शेरकर (17) दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध में थी।

प्रेम प्रसंग के सख्त खिलाफ था परिवार

उन्होंने बताया कि नम्रता के परिवार के सदस्य और अन्य रिश्तेदार इस प्रेम प्रसंग के सख्त खिलाफ थे। पुलिस के अनुसार, नम्रता शेरकर के परिवार को जब उसे प्रेम प्रसंग के बारे में जानकारी मिली तो उसके पिता उसे छत्रपति संभाजीनगर जिले के वालुज के पास वलदगांव में उसके चाचा के घर ले आए।

अचानक 500 फीट ऊंची चट्टान से धक्का दिया

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उसके प्रेस संबंध से नाखुश उसका चचेरा भाई ऋषिकेश शेरकर सोमवार को मामले पर चर्चा करने के बहाने उसे शहर के बाहरी इलाके वालुज के पास खावड्या पहाड़ी पर ले गया और अचानक उसे 500 फीट ऊंची चट्टान से धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पास में खेल रहे कुछ स्थानीय लोगों को जब शक हुआ तो उन्होंने ऋषिकेश शेरकर को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article