क्राइम

पत्नी की हत्या कर टेप से चिपकाया मुंह, लाश के टुकड़े कर लगाना चाहता था ठिकाना; पुलिस ने किया खुलासा

दक्षिणी दिल्ली के डाबड़ी इलाके में हुई एक 26 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। मृतका दीपा चौहान की हत्या उनके पति धनराज ने की थी। पुलिस ने धनराज को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

Delhi Crime News: दिल्ली के डाबड़ी इलाके में 26 साल की महिला दीपा चौहान की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके पति धनराज को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी ने शव को छिपाने की प्लानिंग भी की थी। साथ ही पत्नी के दोस्त की हत्या का भी प्लान बनाया था। दरअसल, 3 जनवरी को पुलिस को डाबड़ी इलाके में एक घर में बेड के अंदर महिला की लाश होने की जानकारी मिली थी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस ने किया खुलासा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। जांच में पुलिस को पता चला कि महिला की हत्या 29 दिसंबर 2024 को हुई थी। हत्या के बाद से महिला का पति फरार था। महिला की पहचान दीपा चौहान के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, तो शव का मुंह सफेद टेप से लिपटा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दीपा के माता-पिता के बयान पर मामला दर्ज किया।

हत्या के बाद आरोपी फरार

बता दें कि घटना के बाद से ही दीपक का पति धनराज फरार था। टेक्निकल सर्विलांस से पता चला कि आरोपी ने नया मोबाइल और सिम कार्ड लिया था और उसकी लोकेशन पंजाब में ट्रेस हुई थी। आरोपी अमृतसर से दिल्ली लौट रहा था, तभी पुलिस की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पति ने स्वीकारा आरोप

पुलिस की पूछताछ में धनराज उर्फ लल्लू ने अपनी पत्नी की हत्या कबूल की। उसने बताया कि वो आर्थिक रूप से कमजोर था और शराब का आदी था। उसकी पत्नी नौकरी करती थी और घर का खर्च चलाती थी। इतना ही नहीं उसने पुलिस को ये भी बताया कि उसकी पत्नी दीपा की दोस्ती एक शख्स से थी। इस बात से भी वो नाराज था। धनराज ने पुलिस को बताया कि 29 दिसंबर को झगड़े के दौरान उसने गला दबाकर अपनी पत्नी की हत्या कर दीष।

लाश को टुकड़े करना चाहता था आरोपी

इतना ही नहीं उसने ये भी खुलासा किया कि हत्या के बाद उसने यूट्यूब वीडियो देखकर लाश को टुकड़ों में काटने और उसे किसी सुनसान जगह पर फेंकने का प्लान भी बनाया था। इसमें उसने अपने दोस्तों से भी मदद मांगी थी, लेकिन किसी भी दोस्त ने उसका साथ नहीं दिया और वो पकड़े जाने के डर से फरार हो गया।

द्वारका जिले के डीसीपी अंकित सिंह के मुताबिक, हत्या के बाद आरोपी दिल्ली, आगरा, जयपुर और अमृतसर भागता रहा। वो 5 जनवरी को अमृतसर से दिल्ली लौटकर अपनी पत्नी के दोस्त की हत्या करने का बना रहा था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिसमें से एक फोन उसकी पत्नी का है। फिलहाल आगे की जांच जारी है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article